Ranchi: आंध्र प्रदेश के काकी नाडा में चल रहे सीनियर महिला हॉकी चैम्पियनशीप 2023 के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में झारखंड की टीम ने गुरूवार को पंजाम को हरा दिया। जीत के बाद झारखंड की टीम सेमीफाईनल में पहुंच गई है। झारखंड की टीम ने पंजाब को 2-0 गोल के अंतर से पराजित किया। मालूम हो कि चैम्पियनशीप 26 फरवरी तक चलेगा। इसकी शुरूआत 15 फरवरी को हुआ है। जानकारी अनुसार झारखंड टीम की ओर से अलका डुंगडुंग ने 48वें मिनट में और अलबेला रानी टोप्पो ने 52 मिनट में एक-एक फील्ड गोल दागे।

अलबेला रानी टोप्पो को मिला प्लेयर ऑफ द मैच
अलबेला रानी टोप्पो को सेमीफाइनल में शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच दिया गया। झारखंड टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने पर हॉकी इंडिया के महासचिव सह हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह सहित हॉकी झारखंड के अन्य सभी पदाधिकारियों ने बधाई दी और अगले मैच के लिए शुभकामनाएं दी।
टीम झारखंड के ख्
अंजली बिंझिया, सोनल मिंज, रोपनी कुमारी,रीमा बखला, रेशमा सोरेंग, कौशल्या कुमारी, शम्मी बड़ा, स्मिता मिंज, दीप्ति कुल्लू, दीप्ति टोप्पो, नीतू कुमारी, सुभाषी हेमरोम, काजल बड़ा, अलबेला रानी टोप्पो, वेतन डुंगडुंग, एलिन डुंगडुंग, रोशनी डुंगडुंग, अलका डुंगडुंग. टीम की कोच बिगन सोय और मैनेजर दुलारी टोपनो।