Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 13 March 2026 || 22:01
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»झारखंड: लोहरदगा और बोकारो में रामनवमी के जुलूस पर पथराव, उपद्रवियों ने 10 वाहनों को फूंका
    Headline

    झारखंड: लोहरदगा और बोकारो में रामनवमी के जुलूस पर पथराव, उपद्रवियों ने 10 वाहनों को फूंका

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवApril 11, 2022Updated:April 11, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    रांची। रामनवमी जुलूस के दौरान  लोहरदगा और बोकारो जिले में रविवार को  माहौल बिगाड़ने की कोशिश हुई है। लोहरदगा के सदर थाना क्षेत्र के हिरही गांव में रामनवमी के जुलूस पर पथराव किया गया। इसी तरह बोकारो के बेरमो इलाके में रामनवमी पर निकले जुलूस पर पत्थर फेंके गए। इसके बाद हंगामा शुरू हो गया। प्रशासन ने समय रहते हालात को संभाला। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।

    लोहरदगा जिले के सदर थाना क्षेत्र के हिरही गांव में जुलूस पर पत्थर फेंकने की सूचना के बाद हिरही और उसके आसपास के गांवों में बवाल मच गया है। उपद्रवियों ने करीब 10 से अधिक वाहनों को फूंक डाला। सदर थाना क्षेत्र के भोक्ता बगीचा में रामनवमी मेला में कुछ उपद्रवियों ने पथराव की घटना के बाद आग लगा दी। मेला स्थल में दस मोटरसाइकिल, तीन ठेला, एक ऑटो, चार साइकिल और मेला में लगी कई दुकानें आग में जल गईं। इस घटना में लाखों रुपये की क्षति हुई है।

    https://todaypostlive.com/wp-content/uploads/2022/04/WhatsApp-Video-2022-04-10-at-21.14.37.mp4

    हंगामा बढ़ने के बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने भोक्ता बगीचा के समीप दो अलग-अलग घरों में आग लगा दी। उपद्रव की सूचना मिलने के बाद डीसी-एसपी, डीडीसी, एसडीओ, डीएसपी के साथ लोहरदगा जिला और पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी घटना स्थल पर पहुंच गए हैं। बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। इस घटना में तीन लोगों को गंभीर चोटें भी आई हैं, जिनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। हिरही, कुजरा, भोक्ता बगीचा आदि गांवों में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। हालांकि लोहरदगा शहरी क्षेत्र में अब तक स्थिति सामान्य बनी हुई है। पुलिस प्रशासन भड़की हिंसा को रोकने की प्रयास में जुटी हुई है।

    वहीं बोकारो के बेरमो इलाके में रामनवमी पर फुसरो के राजाबेड़ा स्थित गंजू मोहल्ला में बाइक जुलूस पर पथराव किया गया। घटना के बाद स्थिति तनाव पूर्ण हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन सहित एसडीओ, डीएसपी मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराया। पुलिस ने बाइक जुलूस को वहीं रोक दिया। जुलूस में शामिल लोग विरोध में बाइक छोड़ चले गए।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    आगजनी जूलूस पथराव रांची न्यूज रामनवमी जुलूस
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    सदन के बाहर गूंजे “हेमंत सरकार हाय-हाय” के नारे, भाजपा विधायकों ने वादाखिलाफी का लगाया आरोप

    March 13, 2026

    Smart Policing Jharkhand : सीएम सोरेन ने 12 नए थाना भवनों का किया शिलान्यास, पुलिस विभाग को सौंपी सैकड़ों गाड़ियां

    March 13, 2026

    Palamu News : बाल विवाह रोकने पहुंची टीम पर हमला, नाबालिग लड़कियों को छुड़ाकर फरार ग्रामीण

    March 12, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Gas Cylinder Shortage India : रोजाना 75 लाख बुकिंग… गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर केंद्र सरकार सख्त

    सदन के बाहर गूंजे “हेमंत सरकार हाय-हाय” के नारे, भाजपा विधायकों ने वादाखिलाफी का लगाया आरोप

    Smart Policing Jharkhand : सीएम सोरेन ने 12 नए थाना भवनों का किया शिलान्यास, पुलिस विभाग को सौंपी सैकड़ों गाड़ियां

    IDFC First Bank Scam: फर्जी कंपनियों के जरिए सरकारी धन की हेराफेरी, 100+ बैंक खाते फ्रीज, 11 आरोपी गिरफ्तार

    West Bengal Election की तैयारी तेज, BJP ने 145 सीटों पर उम्मीदवार किए लगभग तय

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.