Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, 9 March 2026 || 14:13
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»झारखंड»Jharkhand Police अब होगी पेपरलेस, ईमेल और व्हाट्सएप से भेजे जाएंगे समन और वारंट
    झारखंड

    Jharkhand Police अब होगी पेपरलेस, ईमेल और व्हाट्सएप से भेजे जाएंगे समन और वारंट

    today post liveBy today post liveMarch 8, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Jharkhand Police
    Jharkhand Police
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Jharkhand Police : झारखंड पुलिस ने अपने कामकाज को आधुनिक और पेपरलेस बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। अब पुलिस समन और वारंट भेजने के लिए डिजिटल माध्यम का इस्तेमाल करेगी। इसके तहत झारखंड में जल्द ही ई-समन प्रणाली लागू की जाएगी, जिसके जरिए आरोपितों को ईमेल और व्हाट्सएप के माध्यम से समन और वारंट भेजे जा सकेंगे। इससे पुलिस की कार्यप्रणाली पहले से ज्यादा तेज और सुविधाजनक हो जाएगी।

    ई-समन एप्लिकेशन लागू करने की तैयारी शुरू

    इस नई व्यवस्था को लागू करने के लिए झारखंड पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों के एसएसपी और एसपी को पत्र जारी किया है। पत्र में निर्देश दिया गया है कि हर जिले में ई-समन एप्लिकेशन के लिए एक नोडल अधिकारी नामित किया जाए। यह नोडल अधिकारी जिला स्तर पर इस पूरी प्रक्रिया की निगरानी करेगा। पुलिस मुख्यालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि नामित अधिकारी का विवरण निर्धारित प्रपत्र में उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा।

    एनआईसी ने तैयार किया ई-समन एप

    नए आपराधिक कानूनों के अनुरूप न्यायालय से समन जारी होने से लेकर उसके निष्पादन तक की पूरी प्रक्रिया को इलेक्ट्रॉनिक बनाने के लिए एनआईसी, नई दिल्ली ने ई-समन एप्लिकेशन तैयार किया है। इस एप के माध्यम से जिला नोडल पदाधिकारी का यूजर आईडी बनाया जाएगा। इसके बाद वही अधिकारी अपने अधीनस्थ थानों के पुलिस पदाधिकारियों के लिए भी यूजर आईडी बनाएंगे, ताकि सभी स्तर पर इस सिस्टम का उपयोग किया जा सके।

    समन तामिला में होगी आसानी और समय की बचत

    ई-समन प्रणाली लागू होने के बाद पुलिस को समन और वारंट तामिल कराने में काफी सहूलियत मिलेगी। अब तक कई मामलों में पुलिस को दूसरे जिलों या राज्यों में जाकर वारंट तामिल कराना पड़ता था, जिससे समय और संसाधनों की काफी खपत होती थी। लेकिन नई डिजिटल व्यवस्था लागू होने के बाद पुलिस अपने थाने से ही यह प्रक्रिया पूरी कर सकेगी।

    Read More : जदयू में शामिल हुए निशांत कुमार, बोले– पिता के मार्गदर्शन में करूंगा जनकल्याण का काम

    पारदर्शिता बढ़ेगी और आरोपितों तक पहुंचेगा समन

    इस व्यवस्था का एक बड़ा फायदा यह भी होगा कि कई बार आरोपित अपना पता बदल लेते हैं, जिससे उन्हें समन देना मुश्किल हो जाता है। अब उनके मोबाइल नंबर या ईमेल के जरिए सीधे समन भेजा जा सकेगा। इसके साथ ही पूरी प्रक्रिया डिजिटल होने से पुलिस के कामकाज में पारदर्शिता भी बढ़ेगी और समन तामिला को लेकर लगने वाले आरोपों पर भी काफी हद तक रोक लगेगी।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    digital warrant system Jharkhand e-summon app Jharkhand e-summon application India electronic summons system India Jharkhand Police digital system Jharkhand Police e-summon system Jharkhand police headquarters order Jharkhand police modernization Jharkhand police news Jharkhand Police paperless initiative new criminal law India e-summon NIC e-summon app police summons by email whatsapp police technology update Jharkhand झारखंड पुलिस ई-समन
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Ranchi News : महिला दिवस पर चली महिला स्पेशल ट्रेन, महिला रेलकर्मियों ने संभालीं पूरी कमान

    March 8, 2026

    19 मार्च से शुरू होगी चैत्र नवरात्रि, नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा

    March 7, 2026

    Ranchi News : सीएम आवास को लेकर झारखंड की सियासत गरमाई, बीजेपी का हेमंत सरकार पर हमला

    March 6, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Bihar News : बिहार-बंगाल के जिलों को मिलाकर केंद्रशासित प्रदेश बनाने की चर्चा पर सियासी घमासान

    कौन हैं आकृति अग्रवाल, जिनसे सगाई कर चर्चा में आए क्रिकेटर Prithvi Shaw?

    Ranchi News : महिला दिवस पर चली महिला स्पेशल ट्रेन, महिला रेलकर्मियों ने संभालीं पूरी कमान

    Tips For Healthy Eyes : घंटों कम्प्यूटर पर काम करते हैं? आंखों को हेल्दी रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स

    Jharkhand Police अब होगी पेपरलेस, ईमेल और व्हाट्सएप से भेजे जाएंगे समन और वारंट

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.