Ranchi News:– झारखंड पुलिस ने मृत गैंगस्टर अमन साहू के गिरोह के उस बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है, जिसके जरिए पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम से हथियार मंगाए जा रहे थे। पुलिस की तफ्तीश में खुलासा हुआ है कि गिरोह ने ड्रोन के जरिए कुल 13 ग्लॉक पिस्टल मंगाए थे।
पुलिस अब तक छह ग्लॉक पिस्टल बरामद कर चुकी है, जबकि सात पिस्टल अभी भी गिरोह के सदस्यों के पास होने की आशंका जताई गई है। इन पिस्तौलों का इस्तेमाल हवाला कारोबार, अवैध वसूली और आपराधिक गतिविधियों में किए जाने की योजना थी।
रांची से बरामद हुए दो ग्लॉक पिस्टल
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, बरामद किए गए छह पिस्टलों में से दो रांची, एक लातेहार, एक पलामू और अन्य दो पिस्टल राज्य के अलग-अलग इलाकों से जब्त किए गए हैं।
झारखंड पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और शेष हथियारों की बरामदी के लिए लगातार छापेमारी अभियान जारी है।

