Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 8 June 2025 || 23:11
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»Palamu: माओवादी हमले में शहीद हुए झारखंड जगुआर के सब-इंस्पेक्टर अमित पंचतत्व में विलीन
    Headline

    Palamu: माओवादी हमले में शहीद हुए झारखंड जगुआर के सब-इंस्पेक्टर अमित पंचतत्व में विलीन

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवAugust 16, 2023Updated:August 16, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Palamu:  पश्चिमी सिंहभूम जिले में माओवादी हमले में शहीद हुए झारखंड जगुआर के सब-इंस्पेक्टर अमित कुमार तिवारी पंचतत्व में विलीन हो गये। उनके पैतृक गांव पलामू के तोलरा में में कोयल नदी के तट पर बुधवार सुबह राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान पलामू के सांसद विष्णुदयाल राम, आईजी राजकुमार लकड़ा, एसपी रिष्मा रमेशन, एएसपी ऋषभ गर्ग, एसडीपीओ सुरजीत कुमार समेत हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे। अमित को अंतिम विदाई देने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। सभी की आंखें नम थी, लेकिन सीने में गर्व था।

    इससे पहले अमित कुमार का पार्थिव शरीर मंगलवार देर रात करीब दो बजे तोलरा गांव स्थित उनके घर पहुंचा था। शहीद के अंतिम दर्शन के लिए रात से ही काफी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ने लगी थी। पार्थिव शरीर घर पर आते ही परिजन रोने लगे। वहां मौजूद सभी की आंखें नम हो गईं। यहां तक कि पार्थिव शरीर के साथ आए पुलिस पदाधिकारी और जवान भी काफी भावुक हो गए।

    चाईबासा के टोंटो थाना क्षेत्र के तुम्बाहाका जंगल में सोमवार की देर शाम सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इस मुठभेड़ में झारखंड जगुआर के 2012 बैच के सब इंस्पेक्टर अमित तिवारी और हवलदार गौतम कुमार शहीद हो गये। सब इंस्पेक्टर अमित तिवारी पलामू के रेहला थाना क्षेत्र के तोलरा गांव निवासी थे। गौतम बिहार के आरा जिला के रहने वाले थे।

    दोनों जवानों का पार्थिव शरीर 15 अगस्त को रांची लाया गया था। रांची के रिम्स में दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। फिर झारखंड जगुआर कैंप में दोनों जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। यहां राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत डीजीपी व अन्य अधिकारियों ने दोनों जवानों श्रद्धा सुमन अर्पित किया। श्रद्धांजलि के बाद दोनों के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव भेजा गया।

    घटना के तीन दिन पहले ही अमित की पत्नी ने एक बेटे को जन्म दिया था। शहीद अमित बेटे से मिल भी नहीं पाये। उन्होंने केवल मोबाइल में ही बेटे की तस्वीर देखी थी। अमित कुमार तिवारी के पिता देवेंद्र तिवारी पेशे से किसान हैं। अमित के चाचा निरंजन कुमार तिवारी पुलिस में इंस्पेक्टर हैं। वे झारखंड में ही तैनात हैं।

    बेकार नहीं जाएगी शहादत : सांसद

    अमित कुमार तिवारी के अंतिम संस्कार में पहुंचे पलामू के सांसद विष्णु दयाल राम ने कहा कि पलामू के धरती के लाल अमित कुमार तिवारी की शहादत कभी बेकार नहीं जायेगी। उन्होंने कहा कि पुलिस और सेना की सेवा में शहादत गर्व की बात है लेकिन इसके लिए शहीद के परिजनों को जो कीमत चुकानी पड़ती है, उसका कोई मोल नहीं हो सकता। फिर भी इस संकट की घड़ी में वे सरकार की ओर से परिजनों के साथ हैं।

     

    तोरपा के लोगों के दिलों में अमिट छाप छोड़ गए अमित तिवारी

    अमित तिवारी 18 अक्टूबर, 1015 से 29 अगस्त, 2018 तक तोरपा के थाना प्रभारी के रूप में कार्यरत थे। अपने कार्यकाल के दौरान अमित तिवारी ने कार्यकुशलता से लोगों पर अमिट छाप छोड़ दी थी। स्वतंत्रता दिवस के दिन जैसे ही उनकी शहादत की खबर मिली, लोगों को सहसा विश्वास ही नहीं हुआ। तोरपा के कई लोग उनके अंतिम दर्शन के लिए रांची भी गए और श्रद्धांजलि अर्पित की। स्थानीय व्यवसायी हों या सरकारी अधिकारी या आम लोग, सभी की जबान पर सिर्फ एक ही थी अमित आप कभी मर नहीं सकते। आप हमेशा लोगों के दिलों पर राज करेंगे।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    अंतिम विदाई अमित कुमार तिवारी जगुआर पलामू न्यूज शहीद
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    सासाराम मे ‘केरला फाइल्स’ जैसी वारदात, हिंदू बनकर की शादी, सच उजागर होने पर सास-साली की हत्या, नोएडा से पकड़ा गया नाजिम

    June 8, 2025

    फिर निशाने पर वंदे भारत! भागलपुर-दुमका रेलखंड पर ट्रेन पर पथराव, कोच का शीशा टूटा

    June 8, 2025

    बड़ौदा घाट में नहाने के दौरान आरवीएस इंजीनियरिंग कॉलेज के दो छात्र डूबे, शव बरामद

    June 8, 2025
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    कोडरमा जिले को मिला पहला वाटर पार्क, आज से आम जनता के लिए खुला, अब कोडरमा में भी वाटर पार्क की मस्ती, नहीं जाना होगा दूर

    लातेहार में बारातियों से भरी गाड़ी पलटी, दो की मौत, 18 घायल

    वाटर पार्क के वेव पुल में डूबने से छह साल की बच्ची की मौत, वाटर पार्क बना मातम का मंजर 

    तकनीकी खराबी के कारण कोडरमा जिले का द ग्रैंड मस्ती वाटर पार्क फ़िलहाल के लिए बंद ,प्रबंधन ने कहा पार्क को पुनः चालू कर दिया जाएगा

    डीजे गाड़ी ने बाराती वाहन में मारी टक्कर, चार बारातियों क दर्दनाक मौत

    © 2025 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.