Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 12 March 2026 || 02:06
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»ईडी अधिकारियों पर दर्ज FIR की होगी सीबीआई जांच, झारखंड हाईकोर्ट का निर्देश
    Headline

    ईडी अधिकारियों पर दर्ज FIR की होगी सीबीआई जांच, झारखंड हाईकोर्ट का निर्देश

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMarch 11, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Ranchi News. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और रांची पुलिस से जुड़े विवादित मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। अदालत ने ईडी अधिकारियों के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से कराने का आदेश दिया है। न्यायमूर्ति एस.के. द्विवेदी की अदालत ने सीबीआई को इस मामले में एफआईआर दर्ज कर स्वतंत्र रूप से जांच करने का निर्देश दिया।

    इस मामले में सुनवाई पूरी होने के बाद अदालत ने 24 फरवरी को फैसला सुरक्षित रख लिया था, जिसे बुधवार को सुनाया गया। अदालत के आदेश के बाद अब पूरे मामले की जांच सीबीआई करेगी।

    सुनवाई के दौरान ईडी की ओर से सॉलिसिटर जनरल ऑफ इंडिया एस.वी. राजू, अधिवक्ता ए.के. दास और अधिवक्ता सौरभ कुमार ने पक्ष रखा। वहीं झारखंड सरकार की ओर से सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता एस. नागामुथु, महाधिवक्ता राजीव रंजन और अधिवक्ता दीपांकर ने अदालत में दलीलें पेश कीं। शिकायतकर्ता की ओर से अधिवक्ता सुमित गाड़ोदिया ने पैरवी की।

    यह पूरा मामला एयरपोर्ट थाना कांड संख्या 05/2026 से जुड़ा है। इसमें संतोष कुमार नामक व्यक्ति ने ईडी अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। ईडी ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर इस प्राथमिकी को रद्द करने और मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की थी। साथ ही ईडी ने शिकायतकर्ता संतोष कुमार के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज करने का निर्देश देने की अपील की थी।

    दरअसल संतोष कुमार पर करीब 23 करोड़ रुपये के सरकारी धन के गबन का आरोप है, जो कथित पेयजल घोटाले से संबंधित बताया जा रहा है। ईडी ने इस मामले में उनके खिलाफ ईसीआईआर दर्ज कर जांच शुरू की थी।

    ईडी के अनुसार, 12 जनवरी 2026 को संतोष कुमार स्वयं पूछताछ के लिए ईडी कार्यालय पहुंचे थे। पूछताछ के दौरान वह अचानक उत्तेजित हो गए और खुद ही एक जग उठाकर अपने सिर पर मार लिया, जिससे उन्हें हल्की चोट आई। इसके बाद उन्होंने ईडी अधिकारियों पर मारपीट और हमला करने का आरोप लगाते हुए एयरपोर्ट थाना में मामला दर्ज करा दिया।

    इस शिकायत के बाद रांची पुलिस ईडी कार्यालय भी पहुंची थी और अधिकारियों से पूछताछ की थी। अब हाईकोर्ट के आदेश के बाद पूरे मामले की जांच सीबीआई करेगी, जिससे घटनाक्रम की सच्चाई सामने आने की उम्मीद जताई जा रही है।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    drinking water scam Jharkhand FIR against ED officials Jharkhand High Court CBI probe Santosh Kumar ED case ईडी अधिकारियों पर FIR ईडी बनाम रांची पुलिस मामला झारखंड हाईकोर्ट सीबीआई जांच पेयजल घोटाला झारखंड संतोष कुमार ईडी केस संतोष कुमार ईडी केस ED vs Ranchi Police case
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Ranchi News : झारखंड विधानसभा में ‘जय श्रीराम’ के नारे, डीजे जब्ती को लेकर भाजपा का हंगामा

    March 11, 2026

    Ranchi News : साइकिल से विधानसभा पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, बोले– ‘हेल्थ इज वेल्थ’

    March 11, 2026

    झारखंड सहित अन्य राज्यों से बिहार की सीमा में प्रवेश करने वाले बालू, पत्थर, गिट्टी, मोरम और स्टोन डस्ट से लदे वाहनों को लेना होगा ट्रांजिट पास (TP)

    March 11, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Bihar News : रोमांचक हुई राज्यसभा की लड़ाई, AIMIM-RJD में हो पाएगी डील?

    IPL 2026 Schedule: आईपीएल 2026 के शेड्यूल का ऐलान,, 28 मार्च से शुरू होगा क्रिकेट का महाकुंभ

    LPG Gas Shortage : देशभर के मंदिरों में LPG गैस की किल्लत, कहीं बंद हुआ प्रसाद तो कहीं कम हुआ भोजन

    Ranchi News : झारखंड विधानसभा में ‘जय श्रीराम’ के नारे, डीजे जब्ती को लेकर भाजपा का हंगामा

    Ranchi News : साइकिल से विधानसभा पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, बोले– ‘हेल्थ इज वेल्थ’

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.