Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 23 May 2025 || 08:12
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»अब ईडी के रडार पर झारखंड के शिक्षा मंत्री और कई आईएएस-आईपीएस अधिकारी, पुलिस मुख्यालय से मांगा ब्योरा
    Headline

    अब ईडी के रडार पर झारखंड के शिक्षा मंत्री और कई आईएएस-आईपीएस अधिकारी, पुलिस मुख्यालय से मांगा ब्योरा

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवOctober 13, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    रांची। मनी लॉन्ड्रिग मामले में ईडी के रडार पर अब झारखंड के शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो सहित  कई आईपीएस और आईएएस अधिकारी आ गए है। बताया जाता है कि कोलकाता के कारोबारी अमित अग्रवाल से पूछताछ के बाद ईडी ने शिक्षा मंत्री और उनके पीए पवन कुमार, पूर्व आईएएस केके खंडेलवाल, दिलीप झा, गिरिडीह एसपी अजित रेणु और एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह के साथ कुछ कारोबारियों की जानकारी राज्य पुलिस मुख्यालय से मांगी है। इस पर आईजी मानवाधिकार ने सीआईडी से संबंधित लोगो पर दर्ज केस, आरोप पत्र व शिकायत का ब्योरा मांगा है।

    बताया जाता है कि ईडी के डिप्टी डायरेक्टर विनोद कुमार ने राज्य पुलिस मुख्यालय को पत्र लिखा है। इस पत्र में उपरोक्त लोगों की जानकारी मांगी गयी है। ईडी को शिकायत मिली है कि पद पर रहते हुए इसका दुरुपयोग कर शिक्षा मंत्री व उनके पीए ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित की है। सूत्रों के अनुसार झामुमो विधायक सुदिव्य कुमार सोनू पर भी जांच की आंच आ सकती है।

    पुलिस मुख्यालय से रिपोर्ट जब ईडी को मिलेगी, तभी आगे की कार्रवाई ईडी द्वारा की जायेगी। ईडी को शिकायत मिली है कि शिक्षा मंत्री व उनके पीए ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित की है। गिरिडीह के एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह धनशोधन की गतिविधियों में सुदिव्य के साथ लिप्त हैं। कई जगह पर संपत्ति खरीदी है। कोयला क्षेत्र में धनबाद के एसएसपी संजीव कुमार के खिलाफ ईडी को शिकायत मिली थी। गिरिडीह के एसपी अमित रेणू पर पद का दुरुपयोग करते हुए अपने व अपने परिजनों के नाम पर संपत्ति अर्जित करने का आरोप लगाया गया है।

    ईडी के पत्राचार के बाद पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर सीआईडी ने सभी जिलों के एसएसपी-एसपी को पत्र लिखकर रिपोर्ट मांगी है। सीआईडी ने लिखा है कि पत्रों में जिन पर आरोप हैं, उनके विरुद्ध अगर कोई प्राथमिकी, चार्जशीट, कांड या वाद हो तो उससे संबंधित कागजात अपराध अनुसंधान विभाग को उपलब्ध कराएं। जिले से रिपोर्ट मिलने के बाद सीआईडी पुलिस मुख्यालय को रिपोर्ट भेजेगी। पुलिस मुख्यालय ईडी को रिपोर्ट भेजेगी।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    आईएएस आईपीएस ईडी जांच पुलिस मुख्यालय रांची न्यूज शिक्षा मंत्री
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    शहीद संतोष कुमार का पैतृक गांव में राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

    May 22, 2025

    कैबिनेट का फैसला : सरकार मदरसा और संस्कृत स्कूलों के बच्चों को नि:शुल्क देगी किताब और कॉपियां

    May 22, 2025

    अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत प्रधानमंत्री ने बिहार के थावे और पिरपैंती रेलवे स्टेशन का किया उद्घाटन

    May 22, 2025
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    विशाखापट्टनम से चार धाम यात्रा पर निकली यात्री बस रामगढ़ में हुई दुर्घटनाग्रस्त, पांच गंभीर

    कोडरमा में ऑटो और पिकअप की टक्कर में दो लोगों की मौत, सात गंभीर

    प्रधानमंत्री ने किया झारखंड के तीन अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन, यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा

    इंग्लैंड दौरे के लिए घोषित क्रिकेटर अंडर-19 क्रिकेट टीम में वैभव सूर्यवंशी शामिल, पटना से हुए रवाना

    11 जुलाई से शुरू होने वाले देवघर श्रावणी मेला को लेकर मुख्यमंत्री 23 मई को करेंगे उच्चस्तरीय बैठक

    © 2025 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.