Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 21 May 2025 || 23:26
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»झारखंड : मुख्यमंत्री ने दिए पूर्व रघुवर सरकार के पांच मंत्रियों और तीन अधिकारियों के खिलाफ एसीबी में मामला दर्ज कर जांच के आदेश
    Headline

    झारखंड : मुख्यमंत्री ने दिए पूर्व रघुवर सरकार के पांच मंत्रियों और तीन अधिकारियों के खिलाफ एसीबी में मामला दर्ज कर जांच के आदेश

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवNovember 14, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    .देवघर के तत्कालीन दो सीओ और रजिस्ट्रार के खिलाफ भी जांच के आदेश

    रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रघुवर सरकार के पूर्व पांच मंत्रियों और तीन अधिकारियों के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) में मामला दर्ज कर जांच का निर्देश दिया है। इनमें से चार वर्तमान में विधायक हैं। सरकार के इस निर्णय से राज्य की सियासत फिर गरमा गई है।

    सोमवार को मुख्यमंत्री साेरेन ने जिन पूर्व मंत्रियों के खिलाफ जांच का आदेश दिया है, उनमें अमर कुमार बाउरी, रणधीर कुमार सिंह, डॉ नीरा यादव एवं नीलकंठ सिंह मुंडा के नाम शामिल हैं। यह चारो वर्तमान में विधायक हैं। इन लोगों में पूर्व मंत्री लुईस मरांडी का भी नाम है। लुईस पूर्व विधायक हैं। इनके अलावा देवघर के तत्कालीन सीओ जयवर्धन कुमार व अमर प्रसाद और रजिस्ट्रार राहुल चौबे के खिलाफ भी जांच का आदेश दिया गया है। इन सभी लोगों के विरुद्ध प्रत्यानुपातिक धनार्जन का आरोप है।

    उल्लेखनीय है कि पंकज कुमार यादव बनाम झारखंड राज्य एवं अन्य के संबंध में मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग ने पूर्व सरकार के मंत्रियों के विरुद्ध जांच दर्ज कर गोपनीय सत्यापन प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का अनुरोध भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो से किया गया। इसमें भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो रांची ने पूर्व मंत्री अमर कुमार बाउरी, पूर्व मंत्री रणधीर कुमार सिंह, पूर्व मंत्री डॉ. नीरा यादव, पूर्व मंत्री लुईस मरांडी एवं पूर्व मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा पर परिवादी के लगाए गए प्रत्यानुपातिक धनार्जन के आरोप के लिए अब तक के गोपनीय सत्यापन से पुष्टि होने का उल्लेख करते हुए उनके विरुद्ध अलग-अलग प्रीमिलरी इंक्वायरी (पीई) दर्ज करने के लिए अनुमति की मांगी है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो रांची के सत्यापन प्रतिवेदन के उपरांत मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) ने मुख्यमंत्री से पूर्व मंत्रियों के विरुद्ध प्रत्यानुपातिक धनार्जन कि अग्रतर जांच के लिए पीई दर्ज करने के बिंदु पर अनुरोध किया गया था।

    इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने भूमि का अवैध एलपीसी निर्गत कर निबंधन करने में संलिप्त देवघर के अमर प्रसाद तत्कालीन अंचल अधिकारी, जयवर्द्धन कुमार तत्कालीन अंचल अधिकारी एवं राहुल चौबे तत्कालीन अवर जिला निबंधक के खिलाफ भी पीई दर्ज करते हुए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो से जांच कराने का निर्देश दिया है।

    उल्लेखनीय है कि उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, देवघर को इन पदाधिकारियों के विरुद्ध मौजा श्यामगंज, थाना नंबर 413, प्लॉट नंबर 240, कुल रकबा 114.78 डि. भूमि का अवैध एलपीसी निर्गत कर भू-माफियाओं के साथ मिलीभगत कर अवैध रूप से भूमि की खरीद बिक्री से संबंधित शिकायत प्राप्त हुई थी। इससे संबंधित उपायुक्त देवघर ने पर्याप्त साक्ष्य भी प्रस्तुत किए थे।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    एसीबी जांच पीई पूर्व मंत्री सीओ हेमंत सेारेन
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    अहिल्याबाई होलकर रानी नहीं, बल्कि गरीबों और असहायों की माता थीं – अन्नपूर्णा देवी

    May 21, 2025

    आंधी-पानी ने मचाई भारी तबाही, आकाशीय बिजली गिरने से 35 मवेशियों की मौत

    May 21, 2025

    पिरपैंती में लगेगा 2400 मेगावाट का पॉवर प्लांट, केंद्र सरकार करेगी 21 हजार करोड़ का निवेश

    May 21, 2025
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    अहिल्याबाई होलकर रानी नहीं, बल्कि गरीबों और असहायों की माता थीं – अन्नपूर्णा देवी

    आंधी-पानी ने मचाई भारी तबाही, आकाशीय बिजली गिरने से 35 मवेशियों की मौत

    पटना में राजकुमार राव और वामिका ने फिल्म “भूल चूक माफ” का किया प्रमोशन, लिट्टी-चाेखा का चखा स्वाद

    पिरपैंती में लगेगा 2400 मेगावाट का पॉवर प्लांट, केंद्र सरकार करेगी 21 हजार करोड़ का निवेश

    बिहार में भावुक हुए धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री, कहा मेरा अगला जन्म यहीं हाे,मेरी कामना है कि भारत हिंदू राष्ट्र बने

    © 2025 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.