दुमका।
पुलिस ने बुधवार को एक महिला सिपाही के साथ दुष्कर्म और अप्राकृतिक यौनाचार करने के आरोपी स्पेशल इंडियन रिजर्व बटालियन के जवान को जेल भेज दिया है। उसे मंगलवार की शाम को नशे की हालत में नकटी से गिरफ्तार किया गया था। घटना नकटी स्थित होमगार्ड के प्रशिक्षण केंद्र की बताई गई है।

जानकारी अनुसार आरोपी जवान नवीन मालतो गोड्डा जिले के सुंदर पहाड़ी और पीड़िता गुमला जिले के रहने वाले हैं। महिला सिपाही ने अनबन होने के कारण सामाजिक स्तर पर अपने पति से तलाक ले चुकी है। दो साल पहले महिला सिपाही की साथ रहने वाले जवान से दोस्ती हुई, जो बाद में प्यार में बदल गई। प्रेमजाल में फंसाने के बाद आरोपी अपने महिला सिपाही को लेकर एक मकान में रहने लगा। वहां पीड़ित के साथ दुष्कर्म और अप्राकृतिक यौनाचार करने लगा। इस बीच जवान ने महिला के बैंक खाते से छह लाख की निकासी भी कर ली।
सोमवार को पीड़िता ने जवान पर शादी का दबाव बनाया, तो उसने शादी से इंकार कर दिया। इस पर पीड़िता ने महिला थाने में शिकायत दर्ज करा दी। शिकायत के आलोक में आरोपित को गिरफ्तार कर पुलिस अभिरक्षा में मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिर उसे अस्पताल से छुट्टी दिला कर बुधवार को जेल भेज दिया गया। महिला थाना प्रभारी प्रियंका कुमारी ने बताया कि जवान पर दुष्कर्म और अप्राकृतिक यौनाचार के गंभीर आरोप हैं।