Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 10 March 2026 || 01:32
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»Jamui: जो लोग खुद ही बेल पर हों, वह क्या मोदी जी को जेल में भेजेंगे : राजनाथ सिंह
    Headline

    Jamui: जो लोग खुद ही बेल पर हों, वह क्या मोदी जी को जेल में भेजेंगे : राजनाथ सिंह

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवApril 14, 2024Updated:April 14, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Jamui: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को  जमुई और बांका में जनसभा को संबोधित किया। इन दोनों लोकसभा क्षेत्र में चुनाव मैदान में उतरे उम्मीदवारों के समर्थन में चुनावी जनसभाओं में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार पर तंज कसते हुए कहा कि जो लोग खुद ही बेल पर हों, वह क्या मोदी जी को जेल में भेजेंगे? उन्होंने कहा कि राजद का अहंकार इस हद तक बढ़ गया है कि कहते हैं हमारी सरकार बनेगी तो पीएम मोदी को जेल में डाल देंगे। किसने मां का दूध पिया है जो मोदी जी को जेल में डालेगा।

    जमुई लोकसभा क्षेत्र के श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम में आयोजित जनसभा में राजग से चिराग रामविलास की पार्टी के उम्मीदवार अरुण भारती के पक्ष में वोट मांगते हुए उन्होंने कहा कि चिराग पासवान एनडीए की पिच के रन हिटर हैं। जितने रन बनाने की जरूरत होगी, उतनी रन बनाने की क्षमता चिराग पासवान रखते हैं। आज मैं पूरी तरह से आश्वस्त हूं कि रामविलास पासवान जी का जो सपना था, उसे वे निश्चित रूप से साकार करेंगे। जमुई में जनसभा को संबोधित करने के बाद राजनाथ सिंह बांका के लिए रवाना हो गये।

    बांका के शंभुगंज स्थित हाई स्कूल मैदान में दोपहर 2.30 बजे उन्होंने दूसरी चुनावी जनसभा को संबोधित किया। दूसरे चरण में निर्धारित बांका लोकसभा सीट से एनडीए ने जदयू के गिरधारी यादव को उम्मीदवार बनाया है। तेजस्वी यादव के हेलीकॉप्टर में मछली खाने पर कहा कि आपको कुछ भी खाना हो, खाओ लेकिन दिखाने की क्या जरूरत है ? मैं लालू यादव से कहूंगा कि ऐसे लोगों को संभालिए। रक्षा मंत्री बांका में जनसभा को संबोधित करने के बाद देवघर होते हुए वापस दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

    भाजपा का घोषणा पत्र विकसित भारत का संकल्प पत्र: गिरिराज सिंह

    केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भाजपा के घोषणा पत्र सह संकल्प पत्र को विकसित भारत का संकल्प पत्र बताया है। गिरिराज सिंह ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गरीबों को ध्यान में रखकर यह संकल्प पत्र जारी किया है। भाजपा के इस संकल्प पत्र को युवा शक्ति, नारी शक्ति, गरीब और किसान को ध्यान में रख कर बनाया गया है।

    उन्होंने कहा कि देश में वन नेशन वन इलेक्शन भी होगा और एक मतदाता सूची होगी। इसके साथ ही समान नागरिक संहिता (यूसीसी) भी लागू किया जाएगा। जब यह लागू होगा तो एक देश एक कानून होगा। 370 हटाने के बाद कई बाधाएं हैं उसको दूर किया जाएगा। अगले 5 वर्ष की योजना 10 साल की योजना है। 2047 में जब भारत की आजादी का सौ वर्ष होगा तो भारत विकसित भारत होगा। घोषणा पत्र में सारा पिटारा गरीबों के लिए खोल दिया है।

    गिरिराज सिंह ने कहा कि जीविका दीदी के लिए भी काम किया जा रहा है। 2029 में महिलाओं का 33 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित किया जाएगा। किसानों के लिए जो पैसा दिया जा रहा है, वह जारी रहेगा। गांव से लेकर शहर तक के लोगों को सुविधा के लिए हर काम किया जाएगा। वन नेशन वन इलेक्शन अब लागू होगा। वन इलेक्शन एक मतदाता सूची होगी। सभी क्षेत्र के लिए अलग-अलग मतदाता सूची बनती थी। अब वह एक सूची बनेगी।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    Rajnath Singh rjd run hitter
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Patna में चलेगा अल्ट्रा पॉड्स सिस्टम, 15 महीने में तैयार होगी 296 करोड़ की स्मार्ट ट्रांजिट परियोजना

    March 9, 2026

    Giridih News : बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, नक्सली कांड के दो आरोपी गिरफ्तार

    March 9, 2026

    गिरिडीह में बिहार STF की बड़ी कार्रवाई, दो नक्सली गिरफ्तार

    March 9, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Bengaluru Gas Crisis : कमर्शियल सिलेंडर पर संकट, बेंगलुरु में कल से होटल-रेस्टोरेंट रहेंगे बंद

    Patna में चलेगा अल्ट्रा पॉड्स सिस्टम, 15 महीने में तैयार होगी 296 करोड़ की स्मार्ट ट्रांजिट परियोजना

    Child Safety Tips : भीड़ में खो जाए बच्चा तो क्या करे? पैरेंट्स पहले ही सिखा दें ये सेफ्टी रूल

    कौन हैं अदिति हुंडिया? मिस इंडिया फाइनलिस्ट ने वर्ल्ड कप जीत के बाद Ishan Kishan को लगाया गले, रोमांटिक तस्वीरें वायरल

    Giridih News : बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, नक्सली कांड के दो आरोपी गिरफ्तार

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.