Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 12 March 2026 || 02:12
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»Jamshedpur : अबुआ आवास योजना में बिचौलियों और लापरवाही बरतने वाले कर्मियों पर होगी कार्रवाई-चंपई
    Headline

    Jamshedpur : अबुआ आवास योजना में बिचौलियों और लापरवाही बरतने वाले कर्मियों पर होगी कार्रवाई-चंपई

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवFebruary 9, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    .मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने जमशेदपुर में कोल्हान प्रमंडल स्तरीय अबुआ आवास योजना कार्यक्रम में 24 हज़ार 8 सौ 27 लाभुकों को दिया स्वीकृति पत्र , बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से 74 करोड़ 48 हज़ार का किया हस्तांतरण।

    Jamshedpur : राज्य के हर गरीब का अपना आशियाना होगा। कोई भी व्यक्ति आवास विहीन नहीं रहेगा। राज्य सरकार चरणबद्ध तरीके से सभी जरूरतमंदों को तीन कमरे का सुसज्जित पक्का मकान उपलब्ध कराने की शुरुआत कर दी है। मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने आज जमशेदपुर के गोपाल मैदान में कोल्हान प्रमंडल स्तरीय अबुआ आवास योजना कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ये बातें कही। इस अवसर पर उन्होंने इस योजना के पहले चरण के लिए चयनित 24 हज़ार 827 लाभुकों को स्वीकृति पत्र प्रदान करने के साथ उनके बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से 74 करोड़ 48 हज़ार रुपए हस्तांतरित किया। विदित हो कि कोल्हान प्रमंडल के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला- खरसावां जिले में अबुआ आवास योजना के लिए 1 लाख 92 हज़ार 624 लाभुक चिन्हित किए गए हैं।

    अबुआ आवास योजना में लापरवाही पर रखने वालों पर होगी कार्रवाई

    मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि अबुआ आवास योजना में किसी भी प्रकार की बिचौलियागिरी और लापरवाही प्रकाश नहीं की जाएगी। सभी योग्य लाभुकों की स्थायी प्राथमिकता सूची बनेगी और उसी अनुरूप उन्हें आवास आवंटित किया जाएगा। इसमें अगर कोई भी किसी भी प्रकार की गड़बड़ी करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।

    झारखंड को संवारने का संकल्प पूरा करेंगे

    मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन अपने कुशल नेतृत्व से झारखंड को संवारने का काम कर रहे थे। कोरोना जैसी वैश्विक महामारी में भी उन्होंने झारखंड की व्यवस्था को अव्यवस्थित होने नहीं दिया। मजदूरों को हवाई जहाज से वापस लाने का काम किया। सभी के जीवन और जीविका की व्यवस्था की। हमारी सरकार उनके संकल्प, सोच, नीति, योजना, मिशन और विजन के अनुरूप कार्यों को आगे बढ़ाने का काम कर रही है।

    गांव से चल रही सरकार

    मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड में सरकार गांव से चल रही है। “आपकी योजना -आपकी सरकार- आपके द्वार” कार्यक्रम के जरिए सरकार घर-घर तक पहुंची और समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को सरकारी योजनाओं से जोड़ने का काम हुआ। आज डीसी और एसपी से लेकर बीडीओ-सीओ आपके दरवाजे पर पहुंचकर पूरी संवेदनशीलता के साथ आपकी समस्याओं का समाधान कर रहे हैं। यह सिलसिला आगे लगातार जारी रहेगा।

    50 वर्ष की आयु सीमा पूरी कर चुकी महिलाओं को पेंशन का लाभ देने के लिए पंचायतों से शुरू होगा चिन्हित करने का अभियान

    मुख्यमंत्री ने कहा कि 50 वर्ष की आयु सीमा पूरी कर चुके अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति के साथ महिलाओं को भी अब पेंशन योजना का लाभ देने का निर्णय सरकार ने लिया है। इस बाबत लाभुकों को चयनित करने के लिए पंचायत से अभियान की शुरुआत की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि यूनिवर्सल पेंशन स्कीम की वजह से आज कोई पेंशन से अछूता नहीं है। हर घर में पेंशन पहुंच रहा है, जिसकी वजह से बड़े बुजुर्गों को आर्थिक रूप से किसी पर निर्भर नहीं रहना पड़ रहा है।

    इस अवसर पर मंत्री सत्यानंद भोक्ता, विधायक श्रीमती जोबा मांझी, बन्ना गुप्ता, दीपक बिरूवा, निरल पूर्ति, सुखराम उरांव, श्रीमती सविता महतो, समीर कुमार मोहंती, दशरथ गागराई, मंगल कालिंदी, संजीव सरदार, सोनाराम सिंकू, झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव विनय कुमार चौबे, कोल्हान प्रमंडल के आयुक्त एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक तथा पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां जिला के उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक समेत कई अधिकारी उपस्थित थे।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    Abua Housing Scheme Chief Minister Champai Soren pension
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Ranchi News : झारखंड विधानसभा में ‘जय श्रीराम’ के नारे, डीजे जब्ती को लेकर भाजपा का हंगामा

    March 11, 2026

    Ranchi News : साइकिल से विधानसभा पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, बोले– ‘हेल्थ इज वेल्थ’

    March 11, 2026

    झारखंड सहित अन्य राज्यों से बिहार की सीमा में प्रवेश करने वाले बालू, पत्थर, गिट्टी, मोरम और स्टोन डस्ट से लदे वाहनों को लेना होगा ट्रांजिट पास (TP)

    March 11, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Bihar News : रोमांचक हुई राज्यसभा की लड़ाई, AIMIM-RJD में हो पाएगी डील?

    IPL 2026 Schedule: आईपीएल 2026 के शेड्यूल का ऐलान,, 28 मार्च से शुरू होगा क्रिकेट का महाकुंभ

    LPG Gas Shortage : देशभर के मंदिरों में LPG गैस की किल्लत, कहीं बंद हुआ प्रसाद तो कहीं कम हुआ भोजन

    Ranchi News : झारखंड विधानसभा में ‘जय श्रीराम’ के नारे, डीजे जब्ती को लेकर भाजपा का हंगामा

    Ranchi News : साइकिल से विधानसभा पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, बोले– ‘हेल्थ इज वेल्थ’

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.