गिरिडीह। जिले के गावां थाना क्षेत्र में हुई किसान बासो महतो हत्याकांड का पुलिस ने सोमवार को खुलासा कर दिया है। किसान बासो महतो की हत्या उसके बेटे भवानी महतो ने ही की थी। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त लोहे के रॉड को भी बरामद कर लिया है। थाना प्रभारी पिंटू कुमार ने बताया कि बासो महतो की हत्या उसके बेटे ने ही की थी। बासो महतो का अवैध संबंध अपनी बहू के साथ था। इस सच्चाई का पता आरोपित बेटे को चल गया था।
![](https://i0.wp.com/todaypostlive.com/wp-content/uploads/2023/08/TPL_ADS.jpg?fit=1379%2C873&ssl=1)
बताया जाता है कि बासो महतो का भवानी महतो की पत्नी के साथ अवैध संबंध कुछ सालो से चल रहा था। अवैध संबंध की जानकारी के बाद बेटा इसे सह नही पाया। और पिछले कुछ महीने से पिता की हत्या की योजना बना रहा था। इसी बीच आरोपित बेटे को बीते दस दिन पहले सोमवार को पिता बाशो महतो के हत्या का मौका तब मिला, जब वह जंगल से मवेशियों के चरा कर वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान बेटे ने लोहे के रॉड से पिता पर हमला कर हत्या कर दी। सबूत छिपाने के मकसद से ही आरोपित बेटे ने रॉड को झाड़ी में फेंक दिया था।