पति बोला- “मेरी बहुत बेइज्जती हो रही है साहब!”रोज़ी-रोटी कमाने बाहर जाता था पति, इधर घर में बन रही थी नई कहानी
Khagdiya News:-बिहार के खगड़िया जिले के परबत्ता नगर पंचायत क्षेत्र से एक चौंकाने वाली और चर्चित खबर सामने आई है। यहां की रहने वाली एक 45 वर्षीय महिला, जो चार बच्चों की मां, दादी और नानी भी बन चुकी है, वह अपने आशिक के साथ घर छोड़कर फरार हो गई। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। फरार महिला की पहचान परबत्ता के वार्ड संख्या 4 निवासी वाल्मीकि मंडल की पत्नी कंचन देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह 15 जुलाई को अपने आशिक के साथ बिना किसी को कुछ बताए घर से निकल गई और अब तक उसका कोई अता-पता नहीं है।
क्या है पूरा मामला
कंचन देवी के पति वाल्मीकि मंडल मेहनत-मजदूरी के सिलसिले में साल भर बाहर रहते हैं और महीने-महीने घर पैसे भेजते हैं ताकि परिवार की गाड़ी चलती रहे। लेकिन उन्हें क्या मालूम था कि उनकी गैरमौजूदगी में घर में कोई फिल्मी साजिश रची जा रही है। कंचन देवी की बड़ी बेटी 21 साल की है, जिसकी शादी हो चुकी है और वह एक बच्चे की मां है — यानी कंचन देवी नानी बन चुकी हैं। वहीं, उनका बेटा भी शादीशुदा है और उसका भी एक बेटा है — यानी वह दादी भी बन चुकी हैं।
परबत्ता के ही रहने वाले चंदन कुमार से कंचन देवी की नजदीकियां बढ़ीं और आखिरकार उन्होंने अपना परिवार छोड़कर उसके साथ नया जीवन शुरू करने का फैसला कर लिया।
वाल्मीकि मंडल ने बताया की“मेरी पत्नी हमेशा शौक में रहती थी। उसे ब्यूटी पार्लर जाना, नए कपड़े पहनना, घूमना-फिरना पसंद था। लेकिन मेरी औकात नहीं थी कि हर बार उसकी फरमाइशें पूरी कर सकूं।”उन्होंने रोते हुए कहा,“चार-चार बच्चे होने के बाद भी उसका ऐसा कुकृत्य समाज में मेरे लिए बहुत शर्मनाक है। मैंने परबत्ता थाना में लिखित शिकायत दी है, प्रशासन से गुहार लगाई है — साहब, मेरी पत्नी को वापस ले आइए, मेरी बहुत बेइज्जती हो रही है।”
स्थानीय समाज में हड़कंप, सोशल मीडिया पर भी चर्चा
इस घटना की खबर आग की तरह पूरे परबत्ता क्षेत्र में फैल गई है। सोशल मीडिया पर भी इसको लेकर लोग तरह-तरह की टिप्पणियां कर रहे हैं। कुछ लोगों ने इसे ‘सामाजिक विघटन का परिणाम’ बताया तो कुछ ने महिला के निर्णय को गैर-जिम्मेदाराना कहा।
थाना में शिकायत, जांच में जुटी पुलिस
परबत्ता थाना अध्यक्ष ने बताया कि पति की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है, और महिला की तालाश की जा रही है। साथ ही, दोनों परिवारों से पूछताछ की जा रही है।

