New Delhi:- भारत ने रक्षा क्षेत्र में एक और बड़ी कामयाबी हासिल की है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने शनिवार को इंटीग्रेटेड एयर डिफेंस हथियार प्रणाली (IAWS) का सफल परीक्षण किया। यह परीक्षण ओडिशा के तट से दोपहर लगभग 12 बजकर 30 मिनट पर किया गया। इस उपलब्धि पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने डीआरडीओ और वैज्ञानिकों को बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि इस प्रणाली ने भारत की बहुस्तरीय वायु रक्षा क्षमता को स्थापित किया है और यह देश की क्षेत्रीय सुरक्षा को और मजबूत बनाएगी।
क्या है आईएडब्ल्यूएस (IAWS)
आईएडब्ल्यूएस एक अत्याधुनिक बहुस्तरीय वायु रक्षा प्रणाली है। इसमें कई प्रकार की स्वदेशी मिसाइलें, रडार और उन्नत लेजर हथियार तकनीक शामिल हैं। इस प्रणाली को खासतौर पर दुश्मन के
-
लड़ाकू विमान,
-
ड्रोन,
-
हेलीकॉप्टर,
-
क्रूज़ मिसाइल और
-
अन्य हवाई खतरों
को निष्क्रिय करने के लिए तैयार किया गया है।
यह न केवल दुश्मन के हमलों को विफल करने में सक्षम है, बल्कि उनके हथियारों को हवा में ही नष्ट कर सकती है।
सुरक्षा में नई मजबूती
विशेषज्ञों का मानना है कि इस प्रणाली के सफल परीक्षण से भारत की एयर डिफेंस क्षमता नई ऊँचाइयों पर पहुंच गई है। यह तकनीक भविष्य में सीमावर्ती इलाकों और सामरिक ठिकानों को सुरक्षित रखने में बड़ी भूमिका निभाएगी।
आईएडब्ल्यूएस के सफल परीक्षण को भारत की रक्षा आत्मनिर्भरता की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

