नई दिल्ली।

चीन के साथ जारी सीमा विवाद के बीच भारत ने अपनी मजबूत तैयारियों के लिए बुधवार को विस्तारित रेंज पिनाका रॉकेट मार्क 1 से 6 फायर की। इसका परीक्षण ओडिशा तट से चांदीपुर से किया गया। भारत ने देश की उत्तरी और पूर्वी सीमाओं पर छह पिनाका रॉकेट रेजीमेंट बनाने का फैसला किया है। वही डीआरडीओ ने पिनाका रॉकेट और लांचरों का बड़े पैमाने पर उत्पादन करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पिनाका लंबी दूरी तक मार करने के लिए फ्री फ्लाइट आर्टिलरी रॉकेट सिस्टम है। जिसकी रेंज 37. 5 किलोमीटर है। इसका लॉन्चर सिर्फ 44 सेकेंड्स में 12 पिनाका रॉकेट दागने में सक्षम है। पिनाका रॉकेट का इस्तेमाल भारत द्वारा करगिल युद्ध के दौरान भी किया गया था। इधर चीन के साथ चल रहे टकराव के बीच भारत ने देश के उत्तरी और पूर्वी सीमाओं पर छह पिनाका रेजिमेंट चालू करने का फैसला किया है। पिनाका रॉकेट को मल्टी बैरल रॉकेट लॉन्चर से छोड़ा जाता है।