WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
काठमांडू।
भारत ने आपसी मित्रता को बढ़ावा देने के लिए गांधी जयंती के मौके पर नेपाल सरकार को 41 एंबुलेंस व 6 स्कूल बस भेंट की है। जिसका इस्तेमाल वहां की सरकार 29 जिलों में काम कर रहे गैर-लाभकारी संगठनों को सहायता देने के रूप में करेगी। यह संगठन देश में कोरोना के बढ़ते मरीजों को एंबुलेंस के जरिए स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराएंगे। भारतीय राजदूतावास के माध्यम से नेपाल सरकार को एंबुलेंस उपलब्ध कराने के दौरान नेपाल सरकार को कोरोनावायरस से लड़ने में भारत की ओर से हर तरह की सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया। उपलब्ध कराए गए एंबुलेंस वहां के दिशा निर्देशों के हिसाब से बनाए गए हैं। यह तीन श्रेणी के हैं। जिसमें एक श्रेणी में एडवांस लाइफ सपोर्ट दूसरे में बेसिक लाइफ सपोर्ट और तीसरे में कॉमन लाइफ सपोर्ट की सुविधाएं उपलब्ध है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now

