Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 14 March 2026 || 08:55
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»इंडी गठबंधन की सरकार मजबूत, हेमंत सोरेन किसी दबाव में नहीं झुकेंगे : स्वास्थ्य मंत्री
    Headline

    इंडी गठबंधन की सरकार मजबूत, हेमंत सोरेन किसी दबाव में नहीं झुकेंगे : स्वास्थ्य मंत्री

    today post liveBy today post liveDecember 3, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Jamshedpur News:- झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा है कि राज्य में इंडी गठबंधन की सरकार बिल्कुल सुरक्षित है और उसे गिराने की अफवाहें महज राजनीतिक साजिश हैं। बुधवार को विश्व दिव्यांगता दिवस के अवसर पर जमशेदपुर उपयुक्त ऑफिस में आयोजित कार्यक्रम में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने भरोसा जताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मजबूती से सरकार चला रहे हैं और विपक्ष के झूठे दावों का कोई असर नहीं होगा।

     

    उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लगातार भ्रामक बातें फैला रही है। हेमंत सोरेन दिल्ली गए तो तरह-तरह की कहानियाँ गढ़ दी गईं, जबकि सच यह है कि न तो सरकार खतरे में है और न ही मुख्यमंत्री किसी के संपर्क में। अंसारी ने भाजपा नेताओं पर निशाना साधते हुए उन्हें “अफवाहों का हेड मास्टर” कहा।

     

    मंत्री ने कहा कि आदिवासी और ईसाई समुदाय ने कभी किसी के सामने हाथ नहीं फैलाया। ऐसा समुदाय कभी झुक नहीं सकता और न ही उनके नेता झुकेंगे। उन्होंने याद दिलाया कि जब विपक्ष ने साजिश कर मुख्यमंत्री को जेल भेजा, तब भी हेमंत सोरेन ने हार नहीं मानी, तो अब झुकने का सवाल ही नहीं उठता। केंद्र सरकार द्वारा झारखंड को धनराशि रोकने की चर्चाओं पर भी उन्होंने कहा कि राज्य अपने संसाधनों से विकास जारी रखेगा और किसी पर निर्भर नहीं है।

     

    कार्यक्रम में मंत्री ने दिव्यांगजनों के समाज में योगदान को सलाम करते हुए कहा कि राज्य सरकार उन्हें सम्मान और अधिकार सुनिश्चित करने के लिए बड़े कदम उठा रही है। इसी क्रम में जमशेदपुर में आयोजित समारोह के दौरान 10 दिव्यांग व्यक्तियों को बैटरीचालित ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराई गई और कई दिव्यांग बच्चों तथा उत्कृष्ट योगदान देने वाले विशेषजन को सम्मान दिया गया।

     

    डॉ. अंसारी ने बताया कि कैबिनेट में जल्द ही एक नया प्रस्ताव लाया जाएगा जिसके बाद सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत सभी दिव्यांगों को बिना किसी प्रतिशत बाध्यता के पेंशन की सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि दिव्यांग प्रमाणपत्र जारी करने की प्रक्रिया भी सरल और बाधारहित बनाई जाएगी ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं का लाभ लेने से वंचित न रह जाए।

     

    स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार का उल्लेख करते हुए मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार आम जनता के स्वास्थ्य को प्राथमिकता दे रही है। जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में पानी की आपूर्ति से जुड़ी समस्या पर उन्होंने जल्द समाधान का आश्वासन दिया और बताया कि शहर में 100 नए बेड वाली अस्पताल इकाई का उद्घाटन किया गया है, जिससे स्वास्थ्य सेवाएं और बेहतर होंगी।

     

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    सदन के बाहर गूंजे “हेमंत सरकार हाय-हाय” के नारे, भाजपा विधायकों ने वादाखिलाफी का लगाया आरोप

    March 13, 2026

    Smart Policing Jharkhand : सीएम सोरेन ने 12 नए थाना भवनों का किया शिलान्यास, पुलिस विभाग को सौंपी सैकड़ों गाड़ियां

    March 13, 2026

    Palamu News : बाल विवाह रोकने पहुंची टीम पर हमला, नाबालिग लड़कियों को छुड़ाकर फरार ग्रामीण

    March 12, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Gas Cylinder Shortage India : रोजाना 75 लाख बुकिंग… गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर केंद्र सरकार सख्त

    सदन के बाहर गूंजे “हेमंत सरकार हाय-हाय” के नारे, भाजपा विधायकों ने वादाखिलाफी का लगाया आरोप

    Smart Policing Jharkhand : सीएम सोरेन ने 12 नए थाना भवनों का किया शिलान्यास, पुलिस विभाग को सौंपी सैकड़ों गाड़ियां

    IDFC First Bank Scam: फर्जी कंपनियों के जरिए सरकारी धन की हेराफेरी, 100+ बैंक खाते फ्रीज, 11 आरोपी गिरफ्तार

    West Bengal Election की तैयारी तेज, BJP ने 145 सीटों पर उम्मीदवार किए लगभग तय

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.