Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 12 March 2026 || 01:50
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»राज्य में कुल 4345 ग्राम पंचायतों में वार्ड सदस्य के 53479 , मुखिया के 4345, पंचायत समिति के 5341 व जिला परिषद के 536 सदस्यों का होगा चुनाव
    Headline

    राज्य में कुल 4345 ग्राम पंचायतों में वार्ड सदस्य के 53479 , मुखिया के 4345, पंचायत समिति के 5341 व जिला परिषद के 536 सदस्यों का होगा चुनाव

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवApril 9, 2022No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    रांची। राज्य में त्रिस्तरीय पंचायत निकायों के तहत ग्राम पंचायत सदस्य, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य एवं जिला परिषद सदस्य का निर्वाचन होगा।  चुनाव कुल 4 चरणों में होंगे। मतदान के लिए 14 मई, 19 मई, 24 मई एवं 27 मई, 2022 की तिथि निर्धारित की गई है। राज्य में कुल 4345 ग्राम पंचायतों में 53479 सदस्यों के निर्वाचन के लिए वोटिंग होगी। वहीं, 4345 मुखिया, 5341 पंचायत समिति सदस्यों तथा जिला परिषद के 536 सदस्यों के लिए चुनाव होगा। बैलेट पेपर से चुनाव होगा।पहले चरण में 1127 ग्राम पंचायतों, दूसरे चरण में 872, तीसरे चरण में 1047 तथा चौथे चरण में 1299 ग्राम पंचायतों में चुनाव होगा। एक करोड़ 96 लाख 16 हजार पांच सौ चार मतदाता 53 हजार 4 सौ नवासी जनप्रतिनिधियों को चुनेंगे।

    चुनाव कार्यक्रम इस प्रकार है –

    प्रथम चरण- अधिसूचना तथा नामांकन शुरू : 16 अप्रैल, नामांकन की अंतिम तिथि : 23 अप्रैल, नामांकन पत्रों की जांच : 25 और 26 अप्रैल,
    नाम वापसी : 27 और 28 अप्रैल चुनाव चिह्न का आवंटन : 29 अप्रैल,  मतदान : 14 मई मतगणना : 17 मई

    दूसरा चरण- अधिसूचना तथा नामांकन शुरू : 20 अप्रैल, नामांकन की अंतिम तिथि : 27 अप्रैल, नामांकन पत्रों की जांच : 28 से 30 अप्रैल, नाम वापसी : 02 मई
    चुनाव चिह्न का आवंटन : 04 मई को मतदान : 19 मई , मतगणना : 22 मई

    तीसरा चरण- अधिसूचना तथा नामांकन शुरू : 25 अप्रैल,नामांकन की अंतिम तिथि : 02 मई, नामांकन पत्रों की जांच : 04 व 05 मई, नाम वापसी : 06 व 07 मई चुनाव चिह्न का आवंटन : 09 मई , मतदान : 24 मई मतगणना : 31 मई

    चौथा चरण- अधिसूचना एवं नामांकन शुरू : 29 अप्रैल, नामांकन की अंतिम तिथि : 06 मई, नामांकन पत्रों की जांच : 07 व 09 मई,  नाम वापसी : 10 व 11 मई
    चुनाव चिह्न का आवंटन : 12 मई मतदान : 27 मई , मतगणना : 31 मई

    इतने पदों के लिए होंगे चुनाव
    प्रथम चरण में 72 प्रखंडों में 1127 ग्राम पंचायतों, 72 प्रखंडों में 14 मई को चुनाव होंगे। दूसरे चरण में 50 प्रखंडों में 872 पंचायतों में चुनाव 19 मई को कराये जायेंगे। 24 मई को 70 प्रखंडों में 1047 पंचायतों में चुनाव कराया जाना है। अंतिम चरण में 27 मई को शेष 72 प्रखंडों और 1299 पंचायतों में चुनाव कराने का टारगेट है। कुल 4345 ग्राम पंचायतों में इतने ही मुखिया, ग्राम पंचायत के 53479 प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र (वार्ड सदस्य), 5341 पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद के 536 पदों के लिये चुनाव कराये जाने हैं।

    30 हजार से अधिक संवेदनशील मतदान केंद्र
    24 जिलों में 33627 मतदान भवन बनाये गये हैं। कुल मतदान केंद्रों की संख्या 53480 है। इनमें 12821 सामान्य श्रेणी के हैं। 22961 संवेदनशील केंद्र हैं, जबकि 17698 अति संवेदनशील केंद्र हैं। कुल 30 हजार से अधिक संवेदनशील मतदान केंद्र हैं। 38 चलंत मतदान केंद्र भी रहेंगे। चुनाव के दौरान सभी जिलों के मतदान केंद्रों में मतपेटिकाओं का उपयोग होना है। प्रति मतदान केंद्र 2 बड़ी या 1 बड़ी और 2 मध्यम आकार की मतपेटिका का उपयोग होगा। कुल 98081 बड़ी मतपेटिकाएं होंगी। मध्यम आकार की 39928 मतपेटिकाओं का इंतजाम किया गया है।

    अभ्यर्थियों के व्यय की सीमा निर्धारित

    निर्वाचन आयोग के अनुसार त्रिस्तरीय पंचायत के लिए चुनाव के दौरान अभ्यर्थियों के लिए चुनाव के दौरान व्यय की सीमा निर्धारित है। ग्राम पंचायत के सदस्य (वार्ड) के लिए 14 हजार, मुखिया के लिए 85 हजार, पंचायत समिति सदस्य के लिए 71 हजार और जिला परिषद के लिए 2 लाख 14 हजार रुपये तय हैं। व्यय की स्थिति पर आयोग की नजर रहेगी। उड़न दस्ता, स्थैतिक निगरानी दलों का गठन किया जायेगा। आयकर विभाग आदि के अन्वेषण निदेशालयों की सहभागिता भी चुनाव के दौरान रहेगी।

    यूपी से मंगाए 50 हजार बैलेट बॉक्स

    पंचायत चुनाव बैलेट पेपर से होंगे। इसके लिए 50 हजार बैलेट बॉक्स यूपी से मंगाए गए हैं। इसके अलावा राज्य में पहले से 52 हजार बैलेट बॉक्स उपलब्ध हैं। आयोग ने राज्य के सभी जिलों के डीसी का निर्देश दिया है कि चुनाव की घोषणा के बाद मतदान केंद्रों में कोई बदलाव नहीं होगा। सिर्फ विशेष परिस्थिति में ही कुछ केंद्रों में बदलाव हो सकते हैं। दरअसल कुछ जिलों से अभी भी बूथ बदलने के प्रस्ताव आ रहे हैं।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    जिला परिषद सदस्य पंचायत चुनाव पंचायत समिति सदस्य मुखिया रांची न्यूज वार्ड सदस्य
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Ranchi News : झारखंड विधानसभा में ‘जय श्रीराम’ के नारे, डीजे जब्ती को लेकर भाजपा का हंगामा

    March 11, 2026

    Ranchi News : साइकिल से विधानसभा पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, बोले– ‘हेल्थ इज वेल्थ’

    March 11, 2026

    झारखंड सहित अन्य राज्यों से बिहार की सीमा में प्रवेश करने वाले बालू, पत्थर, गिट्टी, मोरम और स्टोन डस्ट से लदे वाहनों को लेना होगा ट्रांजिट पास (TP)

    March 11, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Bihar News : रोमांचक हुई राज्यसभा की लड़ाई, AIMIM-RJD में हो पाएगी डील?

    IPL 2026 Schedule: आईपीएल 2026 के शेड्यूल का ऐलान,, 28 मार्च से शुरू होगा क्रिकेट का महाकुंभ

    LPG Gas Shortage : देशभर के मंदिरों में LPG गैस की किल्लत, कहीं बंद हुआ प्रसाद तो कहीं कम हुआ भोजन

    Ranchi News : झारखंड विधानसभा में ‘जय श्रीराम’ के नारे, डीजे जब्ती को लेकर भाजपा का हंगामा

    Ranchi News : साइकिल से विधानसभा पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, बोले– ‘हेल्थ इज वेल्थ’

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.