Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, 26 May 2025 || 04:59
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»Ranchi: कोडरमा में हुए शिक्षक नियुक्ति में अनियमितता मामले में मुख्यमंत्री ने तीन पदाधिकारियों के खिलाफ पीई दर्ज करने की दी स्वीकृति
    Headline

    Ranchi: कोडरमा में हुए शिक्षक नियुक्ति में अनियमितता मामले में मुख्यमंत्री ने तीन पदाधिकारियों के खिलाफ पीई दर्ज करने की दी स्वीकृति

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJuly 15, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    पदेन जिला शिक्षा अधीक्षक, कोडरमा पुरेन्द्र विक्रम शाही एवं जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय के प्रधान सहायक अजीत कुमार तथा सहायक धर्मेंद्र कुमार पर शिक्षक नियुक्ति में गड़बड़ी करने का है आरोप

    Ranchi:  मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कोडरमा जिला में शिक्षक नियुक्ति में गड़बड़ी और अनियमितता मामले में तीन पदाधिकारियों के खिलाफ पीई दर्ज करने के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है। इसमें आरोपित पदेन पदाधिकारियों में जिला शिक्षा अधीक्षक, कोडरमा पुरेन्द्र विक्रम शाही और जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय के प्रधान सहायक अजीत कुमार एवं सहायक धर्मेंद्र कुमार शामिल हैं। इनके खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) हजारीबाग की ओर से 27 जून, 2019 को दर्ज आईआर की विस्तृत जांच के लिए पीई दर्ज करने के प्रस्ताव मुख्यमंत्री को भेजा गया था। इस पर मुख्यमंत्री ने स्वीकृति दे दी है।

    क्या है मामला-:
    शिक्षक नियुक्ति मामले में तदेन जिला शिक्षा अधीक्षक, कोडरमा श्री पुरेन्द्र विक्रम शाही द्वारा प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, मरकच्चो एवं प्रधान सहायक श्री अजीत कुमार और लिपिक श्री धर्मेंद्र कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय, ( प्रतिनियुक्ति अपर समाहर्ता कार्यालय) की मिलीभगत से महिलाओं के लिए निर्धारित क्षैतिज आरक्षण का लाभ शिक्षण कार्य के लिए निर्गत आवासीय प्रमाण पत्र के आधार पर देने, मेधा सूची में अंको की हेराफेरी कर चार अभ्यर्थियों का चयन करने, विज्ञापन की अनदेखी करते हुए नर्सरी शिक्षक प्रमाण पत्र के आधार पर प्रारंभिक /मध्य विद्यालय में शिक्षक नियुक्ति हेतु अभ्यर्थियों का चयन करने, फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर प्रारंभिक/ मध्य विद्यालय में शिक्षक नियुक्ति हेतु अभ्यर्थियों का चयन करने और विभागीय अनुमति के बिना परीक्षण में सम्मिलित होकर उच्च शिक्षा का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने वाले कुछ पारा शिक्षकों की भी नियुक्ति करने का आरोप है।

    इस मामले में एसीबी ने वर्ष 2019 में दर्ज आई आर का सत्यापन करने के पश्चात विस्तृत जांच के लिए पी. ई. दर्ज करने की अनुमति मांगी थी ।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    एफआईआर एसीबी पीई मुख्यमंत्री रांची न्यूज शिक्षक नियुक्ति घोटाला स्वीकृति
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    लालू यादव ने तेजप्रताप यादव काे पार्टी से छह साल के लिए किया निष्कासित, परिवार से भी किया दूर

    May 25, 2025

    मोतिहारी पुलिस ने नेपाल से लाया जा रहा 40 लाख का 99 किलो गांजा के साथ आठ तस्कर को किया गिरफ्तार

    May 25, 2025

    सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स का प्लेटिनम जुबली समारोह में ओम बिरला बोले– भारत बनेगा औद्योगिक महाशक्ति

    May 25, 2025
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    विशाखापट्टनम से चार धाम यात्रा पर निकली यात्री बस रामगढ़ में हुई दुर्घटनाग्रस्त, पांच गंभीर

    कोडरमा में ऑटो और पिकअप की टक्कर में दो लोगों की मौत, सात गंभीर

    निगरानी की टीम ने 3 लाख घूस लेते जयनगर अंचल निरीक्षक अजय कुमार को रंगेहाथ पकड़ा

    कोडरमा में घर से बाहर घूमने निकली महिला से बाइक सवार दो चोरों ने सोने की चेन छीन हुए फरार

    शहीद संतोष कुमार का पैतृक गांव में राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

    © 2025 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.