बेगूसराय।
जमीनी विवाद के कारण भतीजे ने बुधवार की रात अपने चाचा की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्याकांड को अंजाम देने के बाद भतीजे हथियार लहराते हुए फरार हो गए। मृतक की पहचान रामाकांत यादव के रूप में की गई है। घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र अंतर्गत सिरैया गांव की है। पुलिस आरोपितो की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

जानकारी अनुसार रामाकांत यादव का अपने हिस्सेदारो के साथ 18 कट्ठा जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। गांव में इसको लेकर पंचायत भी हुई पर मामला नहीं सुलझा। बुधवार की रात को भी जमीन को लेकर विवाद हुआ था। इससे नाराज उसके भतीजे आदर्श उर्फ नुनू और गोपाल यादव ने अपने चाचा रामाकांत की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद दोनो फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकार घर के लोग बाहर निकले तब तक रामाकांत की मौत हो चूकी थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपितो की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।