Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 12 March 2026 || 10:58
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»खेल»आईपीएल 2025: प्लेऑफ की रेस में आरसीबी को चाहिए जीत, हारते ही बाहर हो जाएगी केकेआर
    खेल

    आईपीएल 2025: प्लेऑफ की रेस में आरसीबी को चाहिए जीत, हारते ही बाहर हो जाएगी केकेआर

    today post liveBy today post liveMay 17, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Bengaluru News:- इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 में प्लेऑफ की दौड़ अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुकी है। आज शाम एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच अहम मुकाबला खेला जाएगा, जहां एक तरफ आरसीबी की जीत उसे प्लेऑफ में पहुंचा देगी, वहीं हार केकेआर के लिए टूर्नामेंट का अंत बन सकती है।

    जीत से पक्का होगा टॉप-4, टॉप-2 की उम्मीद भी बरकरार

    आरसीबी इस मुकाबले में जीत दर्ज करते ही प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर लेगी और टॉप-2 में पहुंचने की उम्मीदें भी जिंदा रखेगी। टीम फिलहाल शानदार लय में है और लगातार चार मुकाबले जीत चुकी है, जिनमें चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ दो रन से मिली रोमांचक जीत भी शामिल है। उस जीत ने आरसीबी को खिताबी दावेदार की तरह पेश किया है।

    कप्तान पटीदार फिट, शेफर्ड भी पूरे टूर्नामेंट के लिए उपलब्ध

    आरसीबी के लिए राहत की बात यह है कि लगभग सभी विदेशी खिलाड़ी उपलब्ध हैं, सिवाय चोटिल जोश हेजलवुड के। कप्तान रजत पटीदार की चोट में भी सुधार हुआ है और वह इस मुकाबले के लिए फिट माने जा रहे हैं।

    वहीं, वेस्टइंडीज की वनडे टीम में चुने जाने के बावजूद ऑलराउंडर रोमारियो शेफर्ड 3 जून तक पूरे टूर्नामेंट के लिए उपलब्ध रहेंगे। सीएसके के खिलाफ जीत में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी।

    केकेआर के लिए करो या मरो की स्थिति

    दूसरी ओर, गत विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए हालात काफी मुश्किल हैं। उसे न सिर्फ अपने बचे हुए दोनों मुकाबले जीतने हैं, बल्कि अन्य टीमों के नतीजों पर भी निर्भर रहना होगा।

    टीम के विदेशी खिलाड़ी (रोवमैन पॉवेल और मोईन अली को छोड़कर) अब स्क्वॉड से जुड़ चुके हैं, लेकिन अब भी टीम को हर विभाग में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की दरकार है।

    “अब खोने के लिए कुछ नहीं है” – मनीष पांडे

    मैच की पूर्व संध्या पर केकेआर के अनुभवी बल्लेबाज मनीष पांडे ने कहा, “अब हमारे पास खोने के लिए कुछ नहीं है। हम बीच में कुछ मैच हार गए, जिससे नुकसान हुआ, लेकिन बचे हुए दो मुकाबलों में सभी खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन करना चाहते हैं।”

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    Cricket IPL kkr rcb
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    IPL 2026 Schedule: आईपीएल 2026 के शेड्यूल का ऐलान,, 28 मार्च से शुरू होगा क्रिकेट का महाकुंभ

    March 11, 2026

    कौन हैं अदिति हुंडिया? मिस इंडिया फाइनलिस्ट ने वर्ल्ड कप जीत के बाद Ishan Kishan को लगाया गले, रोमांटिक तस्वीरें वायरल

    March 9, 2026

    कौन हैं आकृति अग्रवाल, जिनसे सगाई कर चर्चा में आए क्रिकेटर Prithvi Shaw?

    March 8, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Bihar News : रोमांचक हुई राज्यसभा की लड़ाई, AIMIM-RJD में हो पाएगी डील?

    IPL 2026 Schedule: आईपीएल 2026 के शेड्यूल का ऐलान,, 28 मार्च से शुरू होगा क्रिकेट का महाकुंभ

    LPG Gas Shortage : देशभर के मंदिरों में LPG गैस की किल्लत, कहीं बंद हुआ प्रसाद तो कहीं कम हुआ भोजन

    Ranchi News : झारखंड विधानसभा में ‘जय श्रीराम’ के नारे, डीजे जब्ती को लेकर भाजपा का हंगामा

    Ranchi News : साइकिल से विधानसभा पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, बोले– ‘हेल्थ इज वेल्थ’

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.