Gaya News:- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को अपने प्रस्तावित गया दौरे के दौरान बिहार को 13 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात दी। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण और शहरी) के लगभग 16 हजार लाभार्थियों का गृह प्रवेश कराया। इनमें से कुछ लाभार्थियों को पीएम ने मंच से प्रतीकात्मक रूप से नए घर की चाबियां भी सौंपी।
इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए गया-दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस और वैशाली-कोडरमा बौद्ध सर्किट ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही उन्होंने रिमोट का बटन दबाकर 13 हजार करोड़ रुपये की लागत वाली योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया।
बेगूसराय में सिक्स लेन ब्रिज का उद्घाटन
बक्सर में 660 मेगावाट क्षमता का थर्मल पावर प्लांट
मुजफ्फरपुर में होमी भाभा कैंसर अस्पताल और अनुसंधान केंद्र
एनएच-31 (बख्तियारपुर से मोकामा) का 4 लेन पथ
नमामि गंगे के तहत मुंगेर में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) और सीवरेज नेटवर्क योजना
औरंगाबाद, बोधगया व जहानाबाद में जल आपूर्ति परियोजनाएं
प्रधानमंत्री ने गया-दिल्ली के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस और वैशाली-कोडरमा बौद्ध सर्किट ट्रेन का भी शुभारंभ किया, जिससे प्रदेश में रेल संपर्क और मजबूत होगा।
इस मौके पर प्रधानमंत्री ने कहा कि इन परियोजनाओं से बिहार की आधारभूत संरचना को नई दिशा मिलेगी और विकास की गति और तेज होगी।


