बेगूसराय।
जिले के डंडारी थाना क्षेत्र में एक बच्ची सहित दो की लाश बरामद की गई है। इससे इलाक में सनसनी है। बच्ची का शव सोमवार को बुढी गंडक नदी से बरामद किया गया। जबकि युवती का शव मक्के के खेत से नग्न अवस्था में बरामद किया गया है। युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है।

बढ़ी गंडक नदी से बरामद 10 वर्षीय बच्ची चार दिन पूर्व लापता हुई थी। सोमवार को बच्ची का शव मछुआरे के जाल में फंसकर बाहर निकला। मृतका की पहचान जिले के डंडारी थाना क्षेत्र के तेतरी गांव निवासी राम इकबाल पासवान की पुत्री मौसम कुमारी के रूप में हुई है। जाल में बच्ची का शव फंसने से मछुआरे में हड़कंप मच गया। यह बात चारो तरफ आग की तरह फैल गई। लाश मिलने की सूचना पर मृतका के परिजन भी वहां पहुंचे और उसकी पहचान की। मालूम हो कि मौसमी गत 4 फरवरी से लापता थी। बच्ची की तलाश उसके परिजनो ने विभिन्न जगहो पर किया था, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इधर जब मछुआरो ने नदी में मछली पकड़ने के लिए जाल गिराया, तब उसमें फंसकर शव बाहर आया।
वहीं दूसरी ओर डंडारी थाना क्षेत्र में ही एक युवती का लाश बरामद की गई है। शव नग्न अवस्था में पाया गया है। इससे दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई गई है। परिजनों ने प्रेमी पर ही सामूहक दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाया है। मृतका स्नातक पार्ट- टू की छात्रा थी और उसकी शादी 21 फरवरी को तय थी। परिजनों ने बताया की रविवार की शाम वह दुघ लाने गई थी। पर वापस नही लौटी। खोजबीन करने पर उसका शव सोमवार को घर के बगल में ही मक्के के एक खेत से बरामद किया गया है। परिजनों ने बताया की गांव के ही दूसरी जाति के ही एक युवक से युवती का गत दो वर्षो से प्रेम प्रसंग चल रहा था। तीन माह पहले प्रेमी युवक राहूल की शादी हो गई है। इसके बावजूद वह युवती की शादी नही होने देना चाहता था। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।