WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
Chatra News:- । पुलिस द्वारा हाल ही में जिले को “नक्सल मुक्त” घोषित करने के बावजूद माओवादी नक्सलियों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराते हुए इलाके में सनसनी फैला दी है। सूत्रो के अनुसार लावालौंग थाना क्षेत्र के लेम्बोडीह गाँव में बीती रात मनोहर गंझू के दस्ते के 20–25 नक्सली पहुँचे।
वे गाँव के निवासी संतन गंझू की तलाश कर रहे थे।लेकिन उनके न मिलने पर नक्सलियों ने गुस्से में उनके घर के बाहर खड़ी ट्रैक्टर और सवारी गाड़ी को आग के हवाले कर दिया।
इस घटना के बाद पूरे गाँव में खौफ और दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि नक्सलियों का आतंक अभी भी खत्म नहीं हुआ है।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुँची और मामले की जाँच शुरू की।हालांकि, नक्सलियों की यह हरकत पुलिस के हालिया दावों पर सवाल खड़े कर रही है कि चतरा अब पूरी तरह “नक्सल मुक्त” हो चुका है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now

