वाशिंगटन।

अमेरिका के स्वास्थ्य विशेषज्ञ डा. एंथोनी फाउसी ने कहा है कि भारत में कोरोना संकट दूर करने का एकमात्र साधन टीकाकरण है। भारत विश्व में सबसे बड़ा वैक्सीन उत्पादक भी है। ऐसी हालत में कोरोना से जंग जीतने के लिए वैक्सीन उत्पादन मेंं तेजी लाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि भारत के पास न केवल आंतरिक तौर पर बल्कि बाहरी तौर पर भी पर्याप्त संसाधन है। भारत को चीन की तरह मेकशिफ्ट अस्पताल बनाने की जरूरत है। ऑक्सीजन की कमी गंभीर मुद्दा है। अस्पतालो में वहां बेड और पीपीई की समस्या है। फाउसी ने भारत में संपूर्ण लॉकडाउन पर बल देते हुए कहा कि संक्रमण की चेन को रोकना आवश्यक है, अन्यथा परिणाम घातक हो सकते है। मालूम हो कि भारत में एक दिन में 4 लाख से अधिक संक्रमण के मामले आ रहे है। 3000 से अधिक एक दिन में मौत के आंकड़े आ रहे है। संक्रमण को लेकर कई प्रमुख देशो ने भारत की यात्रा पर रोक लगा दी है।