Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 17 May 2025 || 23:30
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»बिहार»नीतीश कुमार अगर राजद के साथ नहीं जाते तो आज राजद का वजूद मिट गया होता- गिरिराज
    बिहार

    नीतीश कुमार अगर राजद के साथ नहीं जाते तो आज राजद का वजूद मिट गया होता- गिरिराज

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवNovember 18, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    बेगूसराय।

    बिहार सरकार के शपथ ग्रहण समारोह का राजद सहित पूरे विपक्ष द्वारा बहिष्कार किया जाना लोकतांत्रिक परंपरा का अपमान है। यह बातें बेगूसराय के सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बुधवार को जिले के बिहट में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कही। उन्होंने राजद व विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि विधानसभा सत्र में सदन में मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार मौजूद रहेंगे तो क्या राजद समेत समूचा विपक्ष सदन में नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि 2015 में नीतीश कुमार अगर राजद के साथ नहीं जाते तो आज राजद का वजूद मिट गया होता। मगर वजूद बचाने वाले नेता का ही राजद विरोध कर रहा है।

    मंत्री गिरिराज सिंह ने मौके पर कहा कि सीमांचल में असदुद्दीन ओवैसी और मध्य बिहार में कई सीटों पर वामदलों के उम्मीदवारों को मिली जीत से सामाजिक समरसता की विश्वसनीयता पर संकट पैदा हो गया है। सीमांचल से जीते ओवैसी के विधायक जहां लोकतंत्र के लिए खतरा है वही मध्य बिहार में माले के विधायक के जीतने से किसान चिंतित हैं। इसे लेकर सरकार को सतर्कता बरतनी होगी,  साथ ही उस पर नकेल कसना होगा। उन्होंने कहा कि नई सरकार से युवाओं को काफी अपेक्षाएं हैं। सरकार को इस पर खरा उतरना होगा। गिरीराज ने बेगूसराय में एनडीए को मात्र 2 सीटों पर मिली सफलता को लेकर दोनों दलों के नेताओं को इसकी समीक्षा करने की बात कही। गिरिराज सिंह ने कहा कि राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर के गांव सिमरिया और प्रमुख तीर्थ स्थल सिमरिया घाट को विकसित किया जाएगा। सिमरिया गांव को साहित्य का तीर्थ और सिमरिया घाट को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने का उनका प्रयास है। प्रेस वार्ता के बाद गिरीराज ने अधिकारियों के साथ छठ घाटों का जायजा लिया। मौके पर उन्होंने प्रशासनिक पदाधिकारियों से लोगों के साथ जबरदस्ती नहीं करने व इसे लोगों के विवेक पर छोड़ देने की बात कही। हालांकि उन्होंने लोगों से करोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए छठ करने की अपील भी की।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    नेपाल के रास्ते बिहार लाई जा रही थी पांच करोड़ के अफीम, तस्कर गिरफ्तार

    May 17, 2025

    प्रधानमंत्री 29 मई को पटना एयरपोर्ट के नये टर्मिनल भवन का करेंगे उद्घाटन

    May 17, 2025

    बिहार के गया शहर का नाम बदला, अब ‘गया जी’ नाम से जाना जाएगा, नीतीश कैबिनेट का फैसला

    May 16, 2025
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    टीएसपीसी के 10 लाख के इनामी जोनल कमांडर दस्ते साथ एक बार फिर मुठभेड़,ग्रवादियों के कई सामान बरामद

    मेडिकल बोर्ड के सामने उपस्थित नहीं होने पर कोडरमा पुलिस आपत्तिजनक टिप्पणी  करने वाले डॉ सौरभ को कर रही तलाश

    नेपाल के रास्ते बिहार लाई जा रही थी पांच करोड़ के अफीम, तस्कर गिरफ्तार

    केटीपीएस में मटेरियल सप्लाई करने को लेकर दो विधायक के समर्थकों में झड़प, मामला दर्ज

    25 मई को रांची आएंगे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला,चेंबर ऑफ कॉमर्स जमशेदपुर के प्लेटिनम जुबली समारोह में शामिल होंगे

    © 2025 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.