बेगूसराय।

घरेलू विवाद में एक कलियुगी पति ने मंगलवार को रात को गोलियों से भुनकर पत्नी की हत्या कर दी। विवाद का कारण सास द्वारा कर्ज के रूप में दिया गया एक लाख रूपए नहीं लौटाना है। घटना मटिहानी थाना क्षेत्र के रामदीरी गांव की है। मृतका की पहचान गांव निवासी शंकर सिंह की पत्नी संगीता देवी के रूप में की गई है। पुलिस आरोपी पति शंकर सिंह की तलाश कर रही है।
थानाध्यक्ष परशुराम सिंह ने बताया कि कर्ज के रूपए लौटाने को लेकर पति -पत्नी में विवाद हुआ। इससे नाराज पति अपनी पत्नी को गोलियों से भुनकर फरार हो गया। दो माह पूर्व शंकर सिंह ने बच्चो के मुंडन कार्यक्रम में एक लाख रूपए कर्ज लिया था, जिसे वह वापस नहीं कर रहा था। इसको लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद होता था। पत्नी अपनी मां से लिया गया कर्ज वापस करने के लिए दबाब बनाती थी। इसके कारण शंकर अपनी पत्नी की पिटाई भी करता था। घटना की रात को भी विवाद हुआ था, जिससे नाराज होकर पति ने पत्नी को ताबड़तोड़ सात गोली मार दी जिससे उसकी मौत मौके पर हो गई।