Hazaribag News:- बरही थाना क्षेत्र के पंचमाधव स्थित जीटी रोड पर गंगटाही पुल के पास बुधवार सुबह लगभग 7:15 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। तेज रफ्तार से जा रही कार अनियंत्रित होकर सड़क डिवाइडर से जोरदार तरीके से टकरा गई, जिससे वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं।
हादसे के तुरंत बाद राहगीरों और स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। गंभीर रूप से घायल सभी लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
मृतकों के नाम
जय भगवान यादव (48 वर्ष), पिता – श्रीनाथ यादव, निवासी कुल्टी, पश्चिम बंगाल
पूनम देवी, पिता – श्रीनाथ यादव
आंशिक कुमारी (10 वर्ष), पिता – जय भगवान यादव
गंभीर रूप से घायल
ज्योति कुमारी (34 वर्ष), पति – जय भगवान यादव
शुभम यादव (6 वर्ष), पिता – जय भगवान यादव
धर्मेंद्र यादव (35 वर्ष), पिता – सिकंदर यादव
अभिराज कुमार (10 वर्ष), पिता – जय भगवान यादव
कौशल्या देवी
मृत्युंजय कुमार (8 वर्ष), पिता – जय भगवान यादव
शिवम् कुमार (10 वर्ष), पिता – जय भगवान यादव
जानकारी के अनुसार सभी लोग पश्चिम बंगाल के कुल्टी के रहने वाले हैं और एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए बिहार के बलिया जा रहे थे। यात्रा के दौरान बरही के पास कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे का मुख्य कारण तेज रफ्तार माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

