Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 10 March 2026 || 22:11
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»हेमंत सरकार का पिछला कार्यकाल आर्थिक कुप्रबंधन और लूट का : बाबूलाल मरांडी” “सीएजी की रिपोर्ट दे रहा गवाही
    Headline

    हेमंत सरकार का पिछला कार्यकाल आर्थिक कुप्रबंधन और लूट का : बाबूलाल मरांडी” “सीएजी की रिपोर्ट दे रहा गवाही

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवFebruary 28, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    विगत पांच वर्षों का श्वेतपत्र जारी करे राज्य सरकार

    Ranchi News:  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने आज राज्य सरकार पर सीएजी रिपोर्ट के हवाले से बड़ा निशाना साधा।  मरांडी ने कहा कि हेमंत सरकार का पिछला 5साल वित्तीय कुप्रबंधन,लूट और भ्रष्टाचार का रहा है। उन्होंने राज्य सरकार से पिछले 5 साल का श्वेत पत्र जारी करने की मांग की।

    कहा कि झारखंड में चिकित्सा कर्मचारियों की भारी कमी की रिपोर्ट कैग ने दी है। ऑडिट रिपोर्ट में कहा गया है कि मार्च 2022 तक, चिकित्सा अधिकारियों और विशेषज्ञों के 3,634 स्वीकृत पदों में से 2,210 पद खाली रह गए, जो कुल आवश्यकता का 61% है। ऑडिट में झारखंड के सरकारी अस्पतालों में चिकित्सा अधिकारियों, स्टाफ नर्सों और पैरामेडिक्स की भारी कमी का खुलासा हुआ है। इसके अलावा, आवश्यक दवाओं की गंभीर कमी का भी पता चला। 2020-21 और 2021-22 के बीच, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, जिला अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में 65 प्रतिशत से लेकर 95 प्रतिशत तक आवश्यक दवाओं की कमी पाई गई।

    कहा कि कैग रिपोर्ट में साफ है कि राज्य सरकार कोविड के लिए दी राशि खर्च नहीं कर सकी। सीएजी ने पाया है कि भारत सरकार ने कोविड प्रबंधन के लिए 483.54 करोड़ रुपये विमुक्त किए थे, इस राशि के विरुद्ध झारखंड सरकार को अपने हिस्से की 272.88 करोड़ की राशि विमुक्त करनी थी। कुल प्रावधान 756.42 के विरुद्ध राज्य सरकार ने केंद्रीय राशि का 291.87 करोड़ और राज्य का 145.10 करोड़ ही विमुक्त किया। यानी कुल 436.97 करोड़ का ही उपयोग किया। यह कुल जारी राशि का महज 32 %था।

    कहा कि सीएजी ने रिपोर्ट में यह भी लिखा है कि गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने मार्च 2020 से दिसंबर 2021 के बीच राज्य आपदा कोष की 754.61 करोड़ की राशि कोविड 19 प्रबंधन के लिए विमुक्त की, लेकिन 539.56 करोड़ का उपयोग ही फरवरी 2022 तक किया गया।राशि खर्च नहीं होने से कोविड प्रबंधन प्रभावित हुआ ।रिपोर्ट में जिक्र है कि कोविड-19 प्रबंधन निधि की राशि का समुचित उपयोग नहीं किए जाने के कारण जिला स्तर पर आरटीपीसीआर प्रयोगशालाएं, रांची में शिशु चिकित्सा उत्कृष्टता केंद्र, सीएचसी, पीएचसी, एचएससी में पूर्व निर्मित संरचनाएं एवं तरल चिकित्सा ऑक्सीजन संयंत्रों की स्थापना नहीं हो पाई। कोविड अवधि के दौरान जिला प्रयोगशालाएं स्थापित नहीं हुईं, इस कारण जिला अधिकारियों को एकत्र किए गए सैंपल को दूसरे जिलों में भेजने के लिए मजबूर होना पड़ा।परिणामस्वरूप जांच रिपोर्ट प्राप्त करने में पांच दिन से लेकर दो माह से अधिक तक की देरी हुई।

    कहा कि 19125 करोड़ राशि का उपयोगिता प्रमाण पत्र नहीं दिया, भ्रष्टाचार की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।रिपोर्ट में उपयोगिता प्रमाण पत्र नहीं दिए जाने पर विभागों में भ्रष्टाचार की आशंका जाहिर की गई है। वित्तिय लेखे पर टिप्पणी में लिखा गया है कि वर्ष 2023-24 के दौरान विभागों द्वारा सहायक अनुदान के तौर पर दी गई 19125.88 करोड़ की राशि के विरुद्ध 5209 उपयोगिता प्रमाण पत्र राज्य सरकार के निकायों व प्राधिकारों के द्वारा जमा नहीं कराए गए। सीएजी की रिपोर्ट में आपत्ति दर्ज करायी गई है कि इस राशि का व्यय किस प्रयोजन में किया गया, इससे संबंधित कोई जानकारी नहीं दी गई।
    कहा कि महीने में ही महिला कर्मचारियों को हुआ दूसरा बच्चा! इस राज्य की कैग रिपोर्ट में बड़ा खुलासा । लेखा परीक्षा के दौरान बोकारो तथा धनबाद में ऐसे मामले भी सामने आए, जिसमें चार माह में भी महिला कामगारों को दूसरा बच्चा हुआ जिससे उन्हें दो बाद मातृत्व लाभ योजना के तहत 15-15 सौ रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान की गई। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस तरह योजनाओं में अनियमित भुगतान से इंकार नहीं किया जा सकता।

    वहीं दूसरी ओर उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत केंद्र सरकार की सबसे महत्वपूर्ण योजना है । इसके तहत हर जरूरतमंद परिवार को साल में पाँच लाख रुपए स्वास्थ पे देने का प्रावधान है। इस पाँच लाख में केंद्र सरकार का 60 प्रतिशत और राज्य सरकार का 40 प्रतिशत का शेयर होता है। झारखंड में यह योजना आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के नाम से चलती है। और हेमंत सरकार ने अबुआ स्वास्थ योजना की घोषणा की है जिसके तहत साल में 15 लाख देने की योजना है।

    कहा कि अब सरकार ने घोषणा तो कर दी है परंतु पैसे खर्च ना करने के लिए एक नई तरकीब निकाली है। इन्होंने एक नोटिफिकेशन निकाला हुआ जिसके तहत यह योजना शहरी छेत्र में कम से कम पचास बेड अस्पताल और ग्रामीण क्षेत्र में कम से कम तीस बेड अस्पतालों को मिलेगा। ऐसे में पूरे झारखंड में मुश्किल से 15 अस्पताल ऐसे बचेंगे। और ग्रामीण इलाके में तो एक भी नहीं बचेगा। यानी कि सरकार की दो मंशा है- एक तो अस्पताल कम हो जाए ताकि मरीजों की संख्या भी कम हो और पैसे देने ही ना पड़े। और दूसरा बड़े कॉर्पोरेट अस्पताओं को बस आयुष्मान भारत और अबुआ स्वास्थ योजना का पैसा जाए।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    CAG Report Former Chief Minister Babulal Marandi Hemant Sarkar white papers
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Jharkhand Vidhansabha में जोरदार हंगामा, भाजपा विधायकों का वेल में प्रदर्शन

    March 10, 2026

    Ranchi News  : सिविल कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल में 14 साइनाइड बम लगाने का दावा

    March 10, 2026

    Giridih News : बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, नक्सली कांड के दो आरोपी गिरफ्तार

    March 9, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Jharkhand Vidhansabha में जोरदार हंगामा, भाजपा विधायकों का वेल में प्रदर्शन

    Ranchi News  : सिविल कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल में 14 साइनाइड बम लगाने का दावा

    Bengaluru Gas Crisis : कमर्शियल सिलेंडर पर संकट, बेंगलुरु में कल से होटल-रेस्टोरेंट रहेंगे बंद

    Patna में चलेगा अल्ट्रा पॉड्स सिस्टम, 15 महीने में तैयार होगी 296 करोड़ की स्मार्ट ट्रांजिट परियोजना

    Child Safety Tips : भीड़ में खो जाए बच्चा तो क्या करे? पैरेंट्स पहले ही सिखा दें ये सेफ्टी रूल

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.