रांची।
पूर्व मंत्री व रांची के विधायक सीपी सिंह ने हेमंत सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि झारखंड में पिछले दो वर्षो में एक भी विकास के काम नहीं हुए है। इन दो वर्षो में सरकार ने केवल तुष्टिकरण की राजनीति की है। वे बुधवार को पार्टी कार्यालय में पत्रकारो से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार अपने दो साल के नाकामियो का जश्न मना रही है।

राज्य में अपराधियो, नक्सलियो का तांडव है। भाजपा नेताओं सहित आम लोगो पर हमले हो रहे है। इस पर विराम लगाने में सरकार विफल रही है। सीपी सिंह ने कहा कि पिछली भाजपा सरकार ने जो काम किए है, उसे ही सरकार अपनी उपलब्धियां गिन रही है। पूर्व सरकार में बनी सड़के टूट रही है। पर अब उसका मरम्मत भी नहीं हो पा रहा है। अब भाजपा जनता के सहयोग से सरकार को विकास काम करने के लिए बाध्य करेगी।
उन्होंने कहा कि जब से यह सरकार आयी है तब से सिर्फ दो चीजो का रोना रो रही है। एक खजाना खाली होने का और दूसरा कोरोना का। जबकि कोरोना काल में ही देश के दूसरे हिस्से में काफी काम हुए है। यूपी के अंदर कई एक्सप्रेस वे बनकर तैयार हुए है। उन्होंने भाजपा के पूर्व विधायक गुरूचरण नाय पर हुए नक्सली हमले की निंदा की।