Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, 9 March 2026 || 17:12
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»मुजफ्फरपुर में दिल दहला देने वाली घटना: गरीबी से तंग आकर पिता ने तीन बेटियों संग लगाई फांसी, दो मासूम बेटे बाल-बाल बचे
    Headline

    मुजफ्फरपुर में दिल दहला देने वाली घटना: गरीबी से तंग आकर पिता ने तीन बेटियों संग लगाई फांसी, दो मासूम बेटे बाल-बाल बचे

    today post liveBy today post liveDecember 15, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Patna News:- बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सकरा थाना क्षेत्र के नवलपुर मिश्रौलिया वार्ड संख्या-04 में गरीबी और पारिवारिक हालात से टूट चुके एक पिता ने अपनी तीन बेटियों के साथ फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। वहीं दो मासूम बेटों को भी मारने की कोशिश की गई, लेकिन वे किसी तरह बच गए। इस घटना से पूरे इलाके में शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है।

     

    पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान अमरनाथ राम के रूप में हुई है, जो मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। अमरनाथ राम की पत्नी की मौत करीब एक वर्ष पूर्व हो चुकी थी, जिसके बाद वह अपने पांच बच्चों—तीन बेटियों और दो बेटों—के साथ रह रहा था। आर्थिक तंगी और पारिवारिक जिम्मेदारियों का बोझ वह लंबे समय से झेल रहा था।

     

    मृतक के चाचा सीताराम राम ने बताया कि सोमवार की सुबह करीब चार बजे एक बच्चा दौड़ते हुए आया और बोला कि “पापा सबको फांसी पर झुला दिए और खुद भी झूल गए हैं।” जब लोग घर पहुंचे तो देखा कि अमरनाथ राम अपनी तीन बेटियों अनुराधा, शिवानी और राधिका के साथ फंदे से लटके हुए थे। यह दृश्य देखकर पूरे परिवार और गांव के लोग सन्न रह गए।

     

    परिजनों ने बताया कि अमरनाथ राम कभी-कभार मजदूरी करता था, लेकिन लगातार काम नहीं मिल पाने के कारण घर की स्थिति बेहद खराब थी। डीलर से मिलने वाले राशन के सहारे ही परिवार का गुजारा हो रहा था। बीते वर्ष होली के आसपास पत्नी की मौत के बाद से वह पूरी तरह टूट गया था। पड़ोसी जितेंद्र कुमार ने भी बताया कि वह शांत स्वभाव का व्यक्ति था, लेकिन अचानक इतना बड़ा कदम उठाना किसी को समझ में नहीं आ रहा है।

     

    घटना की सूचना मिलते ही सकरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

     

    इस हृदयविदारक घटना के बाद मृतक के परिवार में अब केवल दो मासूम बेटे शिवम और अभिराज ही जीवित बचे हैं। प्रशासन और स्थानीय लोग उनके भविष्य को लेकर चिंतित हैं। घटना ने एक बार फिर समाज में गरीबी, बेरोजगारी और मानसिक दबाव जैसे गंभीर मुद्दों पर सोचने को मजबूर कर दिया है।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Bihar News : बिहार-बंगाल के जिलों को मिलाकर केंद्रशासित प्रदेश बनाने की चर्चा पर सियासी घमासान

    March 8, 2026

    जदयू में शामिल हुए निशांत कुमार, बोले– पिता के मार्गदर्शन में करूंगा जनकल्याण का काम

    March 8, 2026

    Nitish Kumar: गठबंधन राजनीति के मास्टर, दो दशक तक संभाली बिहार की कमान

    March 8, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Bihar News : बिहार-बंगाल के जिलों को मिलाकर केंद्रशासित प्रदेश बनाने की चर्चा पर सियासी घमासान

    कौन हैं आकृति अग्रवाल, जिनसे सगाई कर चर्चा में आए क्रिकेटर Prithvi Shaw?

    Ranchi News : महिला दिवस पर चली महिला स्पेशल ट्रेन, महिला रेलकर्मियों ने संभालीं पूरी कमान

    Tips For Healthy Eyes : घंटों कम्प्यूटर पर काम करते हैं? आंखों को हेल्दी रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स

    Jharkhand Police अब होगी पेपरलेस, ईमेल और व्हाट्सएप से भेजे जाएंगे समन और वारंट

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.