Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 11 March 2026 || 12:32
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»Hazaribagh: बीएसएफ के 59वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए केंद्रीय गृह मंत्री, कहा वह दिन दूर नहीं जब देश वामपंथी उग्रवाद से पूरी तरह मुक्त होगा
    Headline

    Hazaribagh: बीएसएफ के 59वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए केंद्रीय गृह मंत्री, कहा वह दिन दूर नहीं जब देश वामपंथी उग्रवाद से पूरी तरह मुक्त होगा

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवDecember 1, 2023Updated:December 1, 2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Hazaribagh: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि आज वे झारखंड में हैं। कल ही उन्होंने देशभर में वामपंथी उग्रवाद की समस्या पर जो लड़ाई चल रही है उसकी समीक्षा की। वे देश की जनता को बताना चाहते हैं वह दिन दूर नहीं जब देश वामपंथी उग्रवाद से पूरी तरह से मुक्त हो जाएगा। गृह मंत्री शुक्रवार को हजारीबाग के मेरु स्थित सीमा सुरक्षा बल केंद्र में बीएसएफ के 59वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे।

    शाह ने कहा कि आज वे विश्वास से कह रहे हैं कि विगत 10 वर्षों में भारत सरकार के प्रयास से हिंसा की घटना में कमी आई है। वामपंथी उग्रवाद सिमटता जा रहा है। हिंसा पर प्रहार करने के लिए सीआरपीएफ, बीएसएफ और आईटीबीपी तीनों तैयार हैं। हम आने वाले दिनों में वामपंथी के उग्रवाद से देश को मुक्त करने के लिए कटिबद्ध हैं। ये बीएसएफ और अन्य सुरक्षा बलों का ही प्रयास है कि बुढ़ापहाड़ को उग्रवाद से मुक्त करने के लिए सफलता मिली है।

    केंद्रीय गृह मंत्री ने बीएसएफ के जवानों की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि ‘जीवन पर्यन्त कर्तव्य’ केवल बीएसएफ का घोष वाक्य नहीं है, बल्कि अपने आप को चरितार्थ भी किया है। साथ ही कहा कि बीएसएफ के लाखों सीमा प्रहरियों ने अपने जीवन का स्वर्णकाल 40 डिग्री सेल्सियस से लेकर 45 डिग्री सेल्सियस के रेगिस्तान में, बिताया है। परिवार से दूर रहकर दुर्गम सीमाओं की सुरक्षा जिस तरह से बीएसएफ ने सुनिश्चित की है।

    शाह ने कहा कि पूरा देश बीएसएफ के जवानों को सलाम करता है और नाज करता है। आपके मोर्चा संभालने के बाद किसी को देश सीमा की चिंता करने की जरूरत नहीं है। आप देश की सीमाओं की रक्षा की प्रथम पंक्ति के प्रहरी हैं। आप दिवाली का दीया सरहद पर जलाते हो, होली सरहद पर मानते हो। आप सीमा पर होते हैं तभी हम घरों में सुकून से रह पाते हैं। जिस देश की सीमाएं सुरक्षित नहीं होती है वह देश कभी विकसित नहीं हो सकता। पूरा देश और विशेषकर मैं गृह मंत्री आप पर बहुत नाज करता हूं, गर्व करता हूं

    शाह ने कहा कि आज यहां पर वीरता के लिए पदक भी दिए गए। पांच शहीदों को मरणोपरांत पदक दिए गए। उन्होंने कहा कि शहीद के परिवारों को मैं कहना चाहता हूं कि आपके परिवार का जो नुकसान हुआ उसकी कोई भरपाई नहीं है लेकिन 130 करोड़ की जनता आपके परिवार के बलिदान पर हमेशा गर्व करती है। हमेशा यह इतिहास के पन्नों पर दर्ज रहेगा।

    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ने हर क्षेत्र में प्रगति की है। चाहे चांद पर चंद्रयान पहुंचना हो, चाहे जी-20 की बैठक में देश के ध्वज को समस्त विश्व में लहराना हो। चाहे हमारी अर्थव्यवस्था को 11वें नंबर से पांचवें नंबर पर पहुंचाना हो। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। जब-जब भी देश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार आई सीमा सुरक्षा को हमने प्राथमिकता दी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सुरक्षा, विकास और लोकतंत्र की प्रक्रिया तीनों को बढ़ावा दिया गया। सीमा के क्षेत्र में हजार करोड़ की बजट के साथ इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने की शुरुआत हुई। सीमा वाले क्षेत्र में अनेक कल्याणकारी योजनाओं की शुरुआत हुई।

    बीएसएफ के जवानों को पदक देकर सम्मानित भी किया

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को हजारीबाग स्थित झांसी रानी परेड मैदान में बीएसएफ के 59वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने परेड की सलामी ली। गृह मंत्री ने बीएसएफ के जवानों को पदक देकर सम्मानित भी किया।

    समारोह में बीएसएफ के सभी फ्रंटियर के महिला-पुरुष की टुकड़ियों ने हिस्सा लिया। बीएसएफ के जवानों ने कई हैरतअंगेज करतब दिखाए। बीएसएफ के एयरविंग हेलीकॉप्टर, ऊंट और घुड़सवारी दस्ते, बाइक टीम, डॉग दस्ता, पैराग्लाइडिंग सहित अन्य दस्तों का भी प्रदर्शन किया।

    बीएसएफ के डीजी नितिन अग्रवाल ने बीएसएफ के 59वें स्थापना दिवस पर सभी का स्वागत किया। साथ ही 1068 शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि 193 बटालियन के साथ यह देश का सबसे बड़ा सीमा सुरक्षा बल है। उन्होंने बताया कि पिछले एक साल में बीएसएफ ने 150 किलो हीरोइन जब्त किए हैं। साथ ही 150 किलो सोना जब्त किया है। पाकिस्तान के 90 ड्रोन को मार गिराया है। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, सांसद जयंत सिन्हा सहित अन्य लोग मौजूद थे।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    59th foundation day of BSF B S f Hazaribagh News leftist extremism Union Home Minister
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Jharkhand Vidhansabha में जोरदार हंगामा, भाजपा विधायकों का वेल में प्रदर्शन

    March 10, 2026

    Ranchi News  : सिविल कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल में 14 साइनाइड बम लगाने का दावा

    March 10, 2026

    Giridih News : बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, नक्सली कांड के दो आरोपी गिरफ्तार

    March 9, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Jharkhand Vidhansabha में जोरदार हंगामा, भाजपा विधायकों का वेल में प्रदर्शन

    Ranchi News  : सिविल कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल में 14 साइनाइड बम लगाने का दावा

    Bengaluru Gas Crisis : कमर्शियल सिलेंडर पर संकट, बेंगलुरु में कल से होटल-रेस्टोरेंट रहेंगे बंद

    Patna में चलेगा अल्ट्रा पॉड्स सिस्टम, 15 महीने में तैयार होगी 296 करोड़ की स्मार्ट ट्रांजिट परियोजना

    Child Safety Tips : भीड़ में खो जाए बच्चा तो क्या करे? पैरेंट्स पहले ही सिखा दें ये सेफ्टी रूल

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.