Hazaribag News:- हजारीबाग पुलिस ने अफीम तस्करी के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने लोहसिंघना, कोर्रा और मुफस्सिल थाना क्षेत्रों में छापेमारी की। इस दौरान 40 किलो अफीम जब्त की गई।
पुलिस ने छह तस्करों को गिरफ्तार किया है। जब्त की गई अफीम की कीमत करीब 1.5 करोड़ रुपए है।
एसपी अंजनी अंजन के मुताबिक गुप्त सूचना पर यह कार्रवाई की गई। एसडीपीओ अमित आनंद के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। पकड़े गए तस्कर हजारीबाग और चतरा जिले के रहने वाले हैं। इनमें अविनाश कुमार और राहुल पांडे शामिल हैं। दोनों थाना गिद्धौर, जिला चतरा के रहने वाले हैं।
वहीं मुफस्सिल थाना क्षेत्र से पिंटू कुमार दांगी और मुकुल डांगी को पकड़ा गया, दोनों दरियातू, थाना सदर, चतरा के निवासी हैं।
इसके अलावा कोर्रा थाना से राहुल यादव और मोहम्मद असद अंसारी को गिरफ्तार किया गया, राहुल केंदुआ थाना गिद्धौर जिला चतरा का और असद ढोटवा थाना कटकमसांडी जिला हजारीबाग का रहने ताला है।
एसपी ने लोगों से नशे के अवैध कारोबार की जानकारी देने की अपील की है। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी। नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई की जाएगी।

