Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 23 May 2025 || 12:43
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»hazaribagh news : कांग्रेस-झामुमो-राजद का गठजोड़ झारखंड के विकास में बाधक : नरेन्द्र मोदी
    Headline

    hazaribagh news : कांग्रेस-झामुमो-राजद का गठजोड़ झारखंड के विकास में बाधक : नरेन्द्र मोदी

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवOctober 2, 2024No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    प्रधानमंत्री ने हजारीबाग में 80,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया

    -लगभग 550 जिलों के 63,000 आदिवासी गांवों को लाभ पहुंचाने के लिए धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान का शुभारंभ किया

    40 एकलव्य विद्यालयों का उद्घाटन किया और 25 एकलव्य विद्यालयों की आधारशिला भी रखी
    hazaribagh news : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गांधी जयंती पर बुधवार काे हजारीबाग में 80,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। साथ ही धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान का शुभारंभ किया। इसके अलावा 40 एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों (ईएमआरएस) का उद्घाटन किया और 25 ईएमआरएस की आधारशिला रखी। उन्होंने प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम-जनमन) के तहत कई परियोजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास भी किया।

    मोदी ने हजारीबाग के मटवारी मैदान में परिवर्तन महासभा को संबोधित करते हुए कहा कि धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान कार्यक्रम पर करीब 80 हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस अभियान के तहत करीब 550 जिलों में 63,000 आदिवासी बहुल गांवों का विकास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आदिवासी विकास के लिए महात्मा गांधी का विजन, उनके विचार हमारी पूंजी हैं। गांधी जी का मानना था कि भारत का विकास तभी हो सकता है जब आदिवासी समाज का तेजी से विकास होगा। मोदी ने कहा कि मुझे संतोष है कि आज हमारी सरकार आदिवासी उत्थान पर सबसे ज्यादा ध्यान दे रही है।

    मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार झारखंड के विकास के लिए एक ओर दिन-रात मेहनत कर रही है, वहीं दूसरी ओर झारखंड सरकार झारखंड के विकास को पटरी से उतारने में लगी है। आज झारखंड का बच्चा-बच्चा जान चुका है कि झारखंड के विकास में सबसे बड़ी बाधा कांग्रेस-झामुमाे और राजद का गठजोड़ है। झारखंड तभी आगे जाएगा, जब ये सरकार हटेगी। झारखंड तभी आगे जाएगा, जब यहां परिवर्तन होगा।

    जनजातीय संस्कृति को संजोने वाले झारखंड से उनका और भाजपा का दिल का रिश्ता

    मोदी ने कहा कि झारखंड की धरती ने जनजातीय संस्कृति को संजोया है। इसने भगवान बिरसा मुंडा की प्रेरणा को संजोया है। गांधी जयंती के अवसर पर उन्हें यहां आने का सौभाग्य मिला है। स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान 1925 में महात्मा गांधी हजारीबाग आए थे। बापू के विचार, बापू की शिक्षाएं हमारे संकल्पों का हिस्सा हैं। गांधी जंयती पर उन्हें नमन। झारखंड के साथ भाजपा और उनका एक विशेष रिश्ता बन गया है। ये रिश्ता दिल का रिश्ता है। साझे सपनों का रिश्ता है। इसलिए झारखंड उन्हें बार-बार बुलाता है और वे बार-बार दौड़े चले आते हैं।

    राजद ने झारखंड को बनाया था लूट का ठिकाना

    प्रधानमंत्री ने कहा कि राजद के लोगों ने झारखंड को अपनी लूट का ठिकाना बना रखा था। जल-जंगल-जमीन की खुलेआम लूट होती थी। इस इलाके को इन्होंने अपराधियों-माफियाओं का सेफ हाउस बना रखा था और राजद वालों को दिल्ली से कौन शह दे रहा था? वह पार्टी कोई और नहीं, बल्कि कांग्रेस पार्टी थी। मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं में भी प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार करने से पीछे नहीं हट रही है। ये गरीब के राशन का पैसा डकार रहे हैं। जल जीवन मिशन में भी भ्रष्टाचार कर रहे हैं। यहां कांग्रेस के नेताओं के ठिकाने से सैकड़ों करोड़ बरामद होते हैं। यहां नेताओं के नौकरों के घरों से भी करोड़ों रुपये पकड़े जाते हैं। उन्होंने सुना है कि अब जब इनकी विदाई होने को है तो इन्होंने भ्रष्टाचार की स्पीड और स्केल दोनों बढ़ा दिए हैं।

    कांग्रेस ने आदिवासी परिवारों की पहचान मिटा दी

    नरेन्द्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने अपने एक परिवार को पहचान दिलाने के लिए देश के कोने-कोने में बसे आदिवासी परिवारों की पहचान मिटा दी। आजादी की लड़ाई में इतना बड़ा योगदान देने वाले आदिवासी समाज को कांग्रेस ने कभी महत्व नहीं दिया। सारी योजनाएं एक ही परिवार के बेटे-बेटी के नाम पर कर दिया। ऐसी परिवारवादी सोच ने देश को बहुत नुकसान किया। मोदी ने कहा कि आज उन्हें गर्व है कि उनकी सरकार आदिवासी नायकों को पूरा सम्मान दिला रही है। ये भाजपा है, जिसने आदिवासी म्यूजियम बनाने का अभियान शुरू किया है। रांची में भगवान बिरसा मुंडा को समर्पित म्यूजियम बना है। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस मनाने की शुरुआत की गयी है।

    आदिवासी कल्याण के प्रति उनकी दृष्टि और विचार भारत की पूंजी

    महात्मा गांधीजी की जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा कि आदिवासी कल्याण के प्रति उनकी दृष्टि और विचार भारत की पूंजी हैं। मोदी ने कहा कि महात्मा गांधी का मानना था कि भारत तभी प्रगति कर सकता है जब आदिवासी समाज तेज गति से प्रगति करे। उन्होंने संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार आदिवासी उत्थान पर अधिकतम ध्यान दे रही है और आज धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अभियान के तहत लगभग 80,000 करोड़ रुपये की लागत से लगभग 550 जिलों में 63,000 आदिवासी बहुल गांवों का विकास किया जाएगा। साथ ही कहा कि इन आदिवासी बहुल गांवों में सामाजिक-आर्थिक जीवन को बेहतर बनाने के लिए काम किया जाएगा और इसका लाभ देश के 5 करोड़ से अधिक आदिवासी भाई-बहनों तक पहुंचेगा।

    प्रधानमंत्री ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान की शुरुआत भगवान बिरसा मुंडा की धरती से की जा रही है। प्रधानमंत्री ने यह भी याद दिलाया कि भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर झारखंड से पीएम-जनमन योजना की शुरुआत की गई थी। उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस पर भारत पीएम-जनमन योजना की पहली वर्षगांठ मनाएगा। उन्होंने कहा कि पीएम-जनमन योजना के माध्यम से देश के उन आदिवासी क्षेत्रों तक विकास का लाभ पहुंच रहा है, जो पीछे रह गए थे। पीएम-जनमन योजना के तहत आज लगभग 1350 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की आधारशिला रखी गई। योजना के बारे में चर्चा करते हुए उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सबसे पिछड़े आदिवासी क्षेत्रों में बेहतर जीवन के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़क जैसी सुविधाओं का निर्माण किया जाएगा। इस अवसर पर झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार और जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    Dharti Aaba Tribal Village Development Campaign Gandhi Jayanti Prime Minister Narendra Modi
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    सुकमा-बीजापुर सीमा पर बारिश में भी चला नक्सल ऑपरेशन,बड़े कैडर के नक्सलियों के छिपे होने की सूचना

    May 23, 2025

    राजगीर में बन रहा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम,पिच की गुणवत्ता को लेकर महाराष्ट्र से मंगाई गई लाल मिट्टी

    May 23, 2025

    शहीद संतोष कुमार का पैतृक गांव में राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

    May 22, 2025
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    विशाखापट्टनम से चार धाम यात्रा पर निकली यात्री बस रामगढ़ में हुई दुर्घटनाग्रस्त, पांच गंभीर

    कोडरमा में ऑटो और पिकअप की टक्कर में दो लोगों की मौत, सात गंभीर

    प्रधानमंत्री ने किया झारखंड के तीन अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन, यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा

    इंग्लैंड दौरे के लिए घोषित क्रिकेटर अंडर-19 क्रिकेट टीम में वैभव सूर्यवंशी शामिल, पटना से हुए रवाना

    11 जुलाई से शुरू होने वाले देवघर श्रावणी मेला को लेकर मुख्यमंत्री 23 मई को करेंगे उच्चस्तरीय बैठक

    © 2025 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.