Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 10 March 2026 || 22:20
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»Hazaribagh: माओवादियों ने रेल लाइन निर्माण में लगी वाहन फूंके, दो करोड़ का नुकसान
    Headline

    Hazaribagh: माओवादियों ने रेल लाइन निर्माण में लगी वाहन फूंके, दो करोड़ का नुकसान

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवOctober 12, 2023Updated:October 12, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Hazaribagh:   कटकमसांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत शाहपुर हेसा कुंदर गांव में गुरुवार तड़के करीब तीन बजे माओवादियों ने रेल लाईन निर्माण में लगी चार हाईवा, एक रोड रोलर, दो डीजल टैंकर एक ट्रैक्टर डोजर को आग के हवाले कर दिया हैं। इस घटना से कंपनी को करीब दो करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। घटनास्थल पर माओवादियों ने पर्चा भी छोड़ा है। घटना की जिम्मेदारी माओवादी संगठन ने ली है।

    जलाए गए सभी वाहन रेलवे की कंपनी के हैं। कठौतिया टोरी चंदवा रेल लाइन निर्माण में इन वाहनों से काम लिया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लेवी के लेनदेन में घटना को अंजाम दिया गया है। बताया जाता है कि 30 से 40 की संख्या में उग्रवादियों ने दस्ताने सीमा पहाड़ी मंदिर के सामने वाले कैंप में धावा बोला और वहां कार्यरत 15 से 20 की संख्या में काम कर रहे कर्मियों को कब्जे में ले लिया। सभी को रेलवे लाइन को पार करा कर दूसरी तरफ स्थित कैंप में रखा गया और चारों तरफ से घेर लिया।

    पांच से सात लोग कैंप के अंदर आए और सोए कर्मियों को उठाया, 15 लोगों का मोबाइल छीन लिया और कैंप के एक रूम में सभी को बंद कर दिया। गाड़ी से डीजल निकाल कर वाहनों में आग लगा दिया। इसके बाद चार राउंड फायरिंग करते हुए जंगल की ओर निकल गए। उग्रवादियों ने घटनास्थल पर एक पर्चा भी छोड़ा। पर्चा में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मारवाड़ी लिखा हुआ है। इसमें धमकी दी गई है कि कोई भी सरकारी कार्य बिना आदेश का नहीं करें।

    जानकारी मिलते ही कटकमसांडी थाना प्रभारी प्रशांत कुमार मिश्रा दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने वरीय अधिकारियों को भी अवगत कराया और फोन कर फायर ब्रिगेड को भी बुलाया। जब तक पुलिस एवं फायर ब्रिगेड घटनास्थल पर पहुंची तब तक वाहन पूरी तरह जल चुके थे। आसपास खड़े अन्य वाहनों को तुरंत दूसरी जगह ले जाया गया।

    कर्मियों ने कहा कुछ उग्रवादी पुलिस की तरह वर्दी पहने हुए थे जबकि कुछ लोग सादे कपड़े में और मास्क लगाए हुए थे। सभी 40 कर्मियों से मोबाइल लूट लिया। साथ ही भागुराम और मोछू मिस्त्री के साथ मारपीट भी किया। शिवपुरी कठौतिया रेलवे लाइन निर्माण कार्य में लगी रॉयल इंफ्रा कंट्रोल लिमिटेड कोलकाता प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर ध्रुव कुमार सिंह ने कहा कि उग्रवादी घटना में कंपनी के चार हाईवा, एक रोड रोलर, दो डीजल टैंकर एक ट्रैक्टर डोजर को जलाया गया है जबकि एक दर्जन से अधिक वाहनों पर डीजल डालकर आग लगाने का प्रयास किया गया। इन वाहनों में मामूली क्षति हुई है।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    आग माओवादी रेल लाइन वाहन हजारीबाग न्यूज
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Jharkhand Vidhansabha में जोरदार हंगामा, भाजपा विधायकों का वेल में प्रदर्शन

    March 10, 2026

    Ranchi News  : सिविल कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल में 14 साइनाइड बम लगाने का दावा

    March 10, 2026

    Giridih News : बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, नक्सली कांड के दो आरोपी गिरफ्तार

    March 9, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Jharkhand Vidhansabha में जोरदार हंगामा, भाजपा विधायकों का वेल में प्रदर्शन

    Ranchi News  : सिविल कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल में 14 साइनाइड बम लगाने का दावा

    Bengaluru Gas Crisis : कमर्शियल सिलेंडर पर संकट, बेंगलुरु में कल से होटल-रेस्टोरेंट रहेंगे बंद

    Patna में चलेगा अल्ट्रा पॉड्स सिस्टम, 15 महीने में तैयार होगी 296 करोड़ की स्मार्ट ट्रांजिट परियोजना

    Child Safety Tips : भीड़ में खो जाए बच्चा तो क्या करे? पैरेंट्स पहले ही सिखा दें ये सेफ्टी रूल

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.