Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 12 March 2026 || 00:15
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»Hazaribagh: भ्रष्टाचार के कीचड़ में खिलेगा कमल, दोगुनी गति से होगा झारखंड का विकास: मोहन यादव
    Headline

    Hazaribagh: भ्रष्टाचार के कीचड़ में खिलेगा कमल, दोगुनी गति से होगा झारखंड का विकास: मोहन यादव

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवSeptember 23, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Hazaribagh:  भाजपा की परिवर्तन यात्रा के तहत बरकट्ठा के कपका बाजार में साेमवार काे विधानसभा स्तरीय जनसभा का आयोजन किया गया। सभा में मुख्य रूप से मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जनसभा को संबोधित करते हुए हेमंत सोरेन की सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार ने भाजपा सरकार की योजनाओं की नकल करने की कोशिश की है लेकिन नकल के लिए अकल की जरूरत होती है।

    यादव ने कहा, हेमंत सोरेन जेल से बाहर आने के बाद सत्ता के लोभ में एक सप्ताह भी बिना कुर्सी के नहीं रह सके। जनता अब सब जान चुकी है और वह उनके बहकावे में नहीं आने वाली है। उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता अब जाग चुकी है इस सरकार को जनता झाड़ू लगाकर साफ कर देगी। इस राज्य में भ्रष्टाचार लूटपाट मची हुई है। इस फैली हुई गंदगी में यानी कीचड़ में कमल खिलाना है। तभी दोगुनी गति से होगा झारखंड का विकास।

    यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में विकास की अनेक योजनाएं चलाई जा रही। यदि झारखंड में भाजपा की सरकार बनती है, तो विकास की नई गाथा लिखी जाएगी। उन्होंने कहा, जब यहां जयश्री राम के नारे लगते हैं, तो विपक्ष के सीने पर सांप लोटने लगते हैं। उन्होंने कहा कि यह चुनाव कई मायने में महत्वपूर्ण है। पिछले 10 सालों में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश ने उन्नति की है लेकिन पिछले पांच सालों में झारखंड ने कोई विकास नहीं देखा है। उन्होंने कहा कि उनके एक नेता है जिन्हें बोलने की बीमारी है कुछ भी बोल देते हैं लेकिन जब कोर्ट में केस होता है तो माफीनामा लेकर भागते फिरते हैं। झारखंड में 350 करोड रुपये कांग्रेस के एक नेता के घर से मिलते हैं लेकिन इस पर कांग्रेस झामूमो की मुंह नहीं खुलता।

    राज्य की भ्रष्ट एवं निकम्मी सरकार को हटाना : अन्नपूर्णा देवी

    केंद्रीय मंत्री एवं कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य की भ्रष्ट एवं निकम्मी सरकार को हटाना है। राज्य में जनता की सरकार सरकार बनाना है। उन्होंने कहा कि जिस पार्टी ने इस प्रदेश का निर्माण किया है वही उसे संवारेगी। जनता का अपार समर्थन इस परिवर्तन यात्रा को मिल रहा है। इस सरकार को हटाकर ही राज्य का भला हो सकता है। मोदी जो गारंटी देते हैं उसे पूरा भी करते हैं। मोदी दीदीयों को सशक्त बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं और इसके लिए तीन लाख करोड़ रुपये का प्रावधान भी किया है। उन्होंने आह्वान किया कि भाजपा की सरकार बनाएं डबल इंजन की सरकार बनेगी तो राज्य का विकास भी डबल होगा।

    सभा को संबोधित करते हुए हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने हेमंत सोरेन पर तीखा हमला करते हुए कहा कि राज्य में लूट और भ्रष्टाचार चरम पर है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री सोरेन जनता की भावनाओं से खेल रहे हैं और उनकी योजनाएं केवल चुनावी घोषणाओं तक सीमित रह गई हैं। जयसवाल ने कहा, जैसे ही चुनाव नजदीक आए, महिलाओं को लुभाने के लिए मइंया योजना लाई गई लेकिन वह भी असफल रही। उन्होंने जनता से आह्वान किया कि हेमंत सरकार को उखाड़ कर बंगाल की खाड़ी में फेंकना है।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    beti diwas 2024 happy daughters day 2024 Madhya Pradesh Chief Minister Dr. Mohan Yadav
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Ranchi News : झारखंड विधानसभा में ‘जय श्रीराम’ के नारे, डीजे जब्ती को लेकर भाजपा का हंगामा

    March 11, 2026

    Ranchi News : साइकिल से विधानसभा पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, बोले– ‘हेल्थ इज वेल्थ’

    March 11, 2026

    झारखंड सहित अन्य राज्यों से बिहार की सीमा में प्रवेश करने वाले बालू, पत्थर, गिट्टी, मोरम और स्टोन डस्ट से लदे वाहनों को लेना होगा ट्रांजिट पास (TP)

    March 11, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Bihar News : रोमांचक हुई राज्यसभा की लड़ाई, AIMIM-RJD में हो पाएगी डील?

    IPL 2026 Schedule: आईपीएल 2026 के शेड्यूल का ऐलान,, 28 मार्च से शुरू होगा क्रिकेट का महाकुंभ

    LPG Gas Shortage : देशभर के मंदिरों में LPG गैस की किल्लत, कहीं बंद हुआ प्रसाद तो कहीं कम हुआ भोजन

    Ranchi News : झारखंड विधानसभा में ‘जय श्रीराम’ के नारे, डीजे जब्ती को लेकर भाजपा का हंगामा

    Ranchi News : साइकिल से विधानसभा पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, बोले– ‘हेल्थ इज वेल्थ’

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.