Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 11 March 2026 || 23:21
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»Hazaribagh: अबकी बार भी भाजपा की जीत हुई तो अगले 10 वर्षों तक चुनाव ही नहीं होंगे : मल्लिकार्जुन खड़गे
    Headline

    Hazaribagh: अबकी बार भी भाजपा की जीत हुई तो अगले 10 वर्षों तक चुनाव ही नहीं होंगे : मल्लिकार्जुन खड़गे

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMay 13, 2024Updated:May 13, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Hazaribagh/Latehar:  कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने हजारीबाग में इंडी गठबंधन प्रत्याशी जेपी पटेल के लिए जनसमर्थन मांगा। हजारीबाग के बरही में ब्लॉक मैदान में सोमवार को आयोजित जनसभा में उन्होंने कहा कि यह चुनाव देश के लिहाज से बहुत महत्वपूर्ण है। अबकी बार भी यदि भाजपा की जीत होती है तो अगले दस सालों तक चुनाव ही नहीं होंगे। इसलिए अभी के चुनाव में व्यक्ति को ही नहीं चुनना है, संविधान को भी बचाने का प्रयास करना है। यदि जनता ऐसा नहीं चाहती तो उनकी मर्जी लेकिन कांग्रेस आखिरी दम तक संघर्ष करेगी।

    खड़गे ने कहा कि महात्मा गांधी ने जिस देश को आजादी दिलाई, नेहरू ने जम्हुरियत कायम की, बाबा साहब ने संविधान बनाया, उसे और उसके संविधान को बचाने को हम लड़ेंगे। इसे बचाने का काम हम सभी का है। खड़गे ने दावा किया कि किसी को नौकरी नहीं देने वाली, काला धन वापस लाकर बांटने की बात करने वाली मोदी सरकार चुनाव में 400 पार के आंकड़े से बहुत पीछे रह जाएगी। उन्होंने केंद्र सरकार पर तानाशाही रवैया अपनाने और हेमंत सोरेन को डरा-धमकाकर एनडीए के साथ आने की बात भी कही। साथ ही कहा कि हेमंत के हिम्मत की सराहना होनी चाहिए कि जेल जाना उन्होंने पसंद किया लेकिन भाजपा के सामने झुके नहीं।

    झारखंड के हिस्से की रॉयल्टी का पैसा मांगने पर नहीं दिया और जेल में डाल दिया : कल्पना सोरेन

    जनसभा में कल्पना सोरेन ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि झारखंड के हिस्से की रॉयल्टी का पैसा मांगने पर नहीं दिया, बल्कि हेमंत सोरेन को जेल में डाल दिया। उपेक्षाओं के बावजूद हेमंत लगातार गरीबों के लिए काम कर रहे थे। अबुआ आवास, सर्वजन पेंशन, राशन कार्ड में नाम जोड़े जाने सहित कई काम किया था। अब लोगों को तय करना है कि उन्हें रंगीला चश्मा पहनना है या कड़वे सच को भी देखना है। कौन आपके लिए काम करने वाला है, यह परखने का समय है। झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर भी चुनावी सभा को संबोधित किया।

    जनता प्रधानमंत्री मोदी के झूठ को समझ गई है इसलिए इस बार भाजपा की विदाई तय

    कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने लातेहार के कुंदरी मैदान में सोमवार को जनसभा को संबोधित करते हुए जहां कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र की जानकारी लोगों को दी, वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर जमकर भड़ास भी निकाली। साथ ही कांग्रेस प्रत्याशी कृष्णानंद त्रिपाठी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

    खड़गे ने कहा कि आज देश कठिन परिस्थिति से गुजर रहा है। देश की शासन व्यवस्था ऐसे लोगों के हाथ में है, जो जाति और धर्म के आधार पर लोगों को लड़वाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जहां भी जाते हैं सिर्फ झूठ बोलते हैं। इसी कारण सार्वजनिक स्थानों के अलावा संसद में भी वे प्रधानमंत्री को झूठों का सरदार कहते हैं। उन्होंने कहा कि 10 साल के शासन काल के बाद जब भाजपा के हाथ से सत्ता जाने वाली है, तो अब फिर लोगों के बीच एक नया झूठ परोस रहे हैं।

    खड़गे ने कहा कि प्रधानमंत्री आम लोगों से झूठ बोलते चल रहे हैं कि कांग्रेस आएगी तो महिलाओं का मंगलसूत्र तक छीन लेगी जबकि सच्चाई यह है कि कांग्रेस 55 वर्षों तक देश में शासन व्यवस्था चलाई लेकिन किसी के साथ कोई अन्याय नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि अब जनता प्रधानमंत्री मोदी के झूठ को समझ गई है। इसलिए इस बार भाजपा की विदाई तय है।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    Congress National President Mallikarjun Kharge Constitution public meeting
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Ranchi News : झारखंड विधानसभा में ‘जय श्रीराम’ के नारे, डीजे जब्ती को लेकर भाजपा का हंगामा

    March 11, 2026

    Ranchi News : साइकिल से विधानसभा पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, बोले– ‘हेल्थ इज वेल्थ’

    March 11, 2026

    झारखंड सहित अन्य राज्यों से बिहार की सीमा में प्रवेश करने वाले बालू, पत्थर, गिट्टी, मोरम और स्टोन डस्ट से लदे वाहनों को लेना होगा ट्रांजिट पास (TP)

    March 11, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Bihar News : रोमांचक हुई राज्यसभा की लड़ाई, AIMIM-RJD में हो पाएगी डील?

    IPL 2026 Schedule: आईपीएल 2026 के शेड्यूल का ऐलान,, 28 मार्च से शुरू होगा क्रिकेट का महाकुंभ

    LPG Gas Shortage : देशभर के मंदिरों में LPG गैस की किल्लत, कहीं बंद हुआ प्रसाद तो कहीं कम हुआ भोजन

    Ranchi News : झारखंड विधानसभा में ‘जय श्रीराम’ के नारे, डीजे जब्ती को लेकर भाजपा का हंगामा

    Ranchi News : साइकिल से विधानसभा पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, बोले– ‘हेल्थ इज वेल्थ’

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.