Gumla News:- झारखंड के dफिरोज अंसारी को भारी मात्रा में कारतूस और एक हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है। इस गिरफ्तारी को गुमला पुलिस ने पूरे झारखंड राज्य के लिए बड़ी उपलब्धि बताया है।
गुमला एसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बिशुनपुर थाना क्षेत्र के घाघरा जंगल में जे.जे.एम.पी संगठन का सुप्रीमो रविंदर यादव अपने सहयोगियों के साथ सक्रिय है। सूचना के आधार पर सीडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया और इलाके की घेराबंदी शुरू की गई।
घेराबंदी के दौरान जंगल में मौजूद नक्सली भागने लगे। इसी बीच पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को दौड़ाकर पकड़ा। जब उससे पूछताछ की गई, तो उसकी पहचान फिरोज अंसारी के रूप में हुई। झारखंड सरकार ने इस कुख्यात नक्सली पर ₹5 लाख का इनाम घोषित कर रखा था।
एसपी ने बताया कि फिरोज अंसारी पहले भी कई आपराधिक मामलों में वांटेड रहा है और उसकी गतिविधियां न सिर्फ गुमला बल्कि लोहरदगा और लातेहार जिले में भी काफी सक्रिय रही हैं। उसकी गिरफ्तारी से नक्सली नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है और क्षेत्र में सुरक्षा बलों का मनोबल भी बढ़ा है।
पुलिस द्वारा जब्त किए गए हथियार और कारतूस इस बात का संकेत हैं कि नक्सली बड़ी साजिश की तैयारी में थे, जिसे समय रहते विफल कर दिया गया।

