Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 12 March 2026 || 00:37
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»कृतज्ञ देशवासियों ने राष्ट्र कवि दिनकर को 48वें पुण्यतिथि पर याद किया
    Headline

    कृतज्ञ देशवासियों ने राष्ट्र कवि दिनकर को 48वें पुण्यतिथि पर याद किया

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवApril 24, 2022No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    बेगूसराय। राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर के 48वें पुण्यतिथि पर हिंदी साहित्य और कृतज्ञ देशवासियों ने रविवार को उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया। इस मौके पर उनके गृह जन पद बेगूसराय में विधिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। उनके पैतृक गांव सिमरिया स्थित प्रतिमा पर प्रशासनिक अधिकारियों सहित जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों ने माल्यार्पण किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्र की अध्यक्षता विंशभर सिंह व संचालक पुस्तकालय समिति के सचिव संजीव फिरोजी ने किया। कार्यक्रम में शामिल डीएम अरविंद कुमार वर्मा, एसपी योगेंद्र कुमार, डीडीसी सुशांत कुमार, सांसद प्रतिनिधि अमरंद्र कुमार मर सहित बड़ी संख्या में जन प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद थे। डीएम एवं एसपी ने दिनकर के आवास पर उनके पुत्र केदारनाथ सिंह से बातचीत कर वहां मौजूद राष्ट्रकवि के वस्त्र, रचित पुस्तके, पलंग, बिछावन, छड़ी आदि की जानकारी ली।

    दिनकर ग्राम की दीवारें भी बोलती है ”मानव जब जोर लगाता है पत्थर पानी बन जाता है”

    बिहार के बेगूसराय जिला में स्थित दिनकर ग्राम सिमरिया देश का शायद एकलौता गांव है, जहां की वयोवृद्ध से लेकर छोटे-छोटे बच्चों तक को अपने मिट्टी के लाल राष्ट्रकवि की कविताएं कंठस्थ है। दिनकर ग्राम सिमरिया के सिर्फ बच्चे ही नहीं, यहां की दीवारें भी कविता बोलती है। दिनकर जी को नमन करते हुए गांव के लोग कहते हैं ”कलम आज उनकी जय बोल”, तो दूसरी ओर बच्चों को यह भी याद है कि ”मानव जब जोर लगाता है पत्थर पानी बन जाता है।” सिमरिया के हर दीवार पर दिनकर जी के कविताओं की पंक्तियां लिखी हुई है, सिमरिया के आसपास के सरकारी विद्यालय हो या निजी विद्यालय, सभी विद्यालय के बच्चों को दिनकर जी की कविता कंठस्थ याद है। सिमरिया के लोगों को गर्व है कि ”हे जन्मभूमि शतावर धन्य तुझ सा ना सिमरिया घाट अन्य।”

    ”उर्वशी” की पीड़ा से लेकर ”हुंकार” भरते हुए ”कुरुक्षेत्र” की गाथा कहने वाले रामधारी सिंह दिनकर ने गांव सिमरिया में साहित्य चेतना का जो बीज बोया है, वह सदियों तक श्रद्धापूर्वक याद करती रहेगी। दिनकर को जो प्यार सिमरिया दिया जा रहा है, वह प्यार देश के शायद ही किसी अन्य कवियों को मिला होगा। सिमरिया के हजारों लोगों की जुबान पर साक्षात दिनकर सवार हो गए हैं। यहां के बच्चों को दिनकर जी रचित कविता एवं साहित्य की पंक्तियां धाराप्रवाह याद है। सिमरिया में प्रवेश करते ही पंचायत भवन पीतल के पास दिनकर जी मिल जाएंगे। इसके बाद गांव की हर दीवार पर लिखी मिलेगी दिनकर जी के रचनाओं की दो-चार लाइनें।

    दीवार पर लिखी लाइनों को देखकर एहसास हो जाता है कि सिमरिया के लोग ही नहीं, यहां की दीवारें भी कविता बोलती है। दिनकर जी के गांव की मिट्टी की सोंधी खुशबू कविताओं को झंकृत करती है। दीवारों पर लिखी हुई रचनाएं पढ़कर गांव के बच्चों को लगता है कि हमारे गांव के महाकवि की यह कविता कहीं ना कहीं जीवन में सफलता के मार्ग को आगे बढ़ने में सीढ़ी का काम करेगी। उन कविताओं को पढ़कर अपने को गौरवान्वित महसूस करते हैं। हर संकटों में हर मुसीबतों से लड़ने के लिए, दिनकर की कविता बच्चों में उर्जा प्रदान करती है जैसे ”सच है विपत्ति जब आती है, कायर को ही दहलाती है, सूरमा नहीं विचलित होते क्षण एक नहीं धीरज खोते, कांटों में राह बनाते हैं विघ्नों को गले लगाते हैं।”

    दिनकर एकमात्र ऐसे कवि हैं जिनके गांव के बड़े-बुजुर्ग और युवा ही नहीं, नन्हे-मुन्ने चार-पांच साल के बच्चों को भी दिनकर जी की कविताओं की चार से दस लाइन निश्चित तौर पर कंठस्थ है। ”क्षमा शोभती उस भुजंग को जिसके पास गरल हो उसको क्या जो दंत हीन विष रहित विनीत सरल हो”। ”हटो ब्योम के मेघ पंथ से स्वर्ग लूटने हम आते हैं दूध-दूध वो वत्स तुम्हारा दूध खोजने हम जाते हैं”। ”रे रोक युधिष्ठिर को न यहां जाने दे उनको स्वर्ग धीर पर फिरा हमें गांडीव गदा लौटा दे अर्जुन भीम वीर”। ”श्वानों को मिलता दूध भात भूखे बच्चे अकुलाते हैं मां की हड्डी से ठिठुर चिपक जाड़े की रात बिताते हैं”। ”आरती लिए तू किसे ढूंढता है मूर्ख मंदिरों राज प्रसादों में तहखानों में, देवता कहीं सड़कों पर गिट्टी तोड़ रहे देवता मिलेंगे खेतों में खलिहान में”। ”वह प्रदीप जो दिख रहा है झिलमिल दूर नहीं है थक कर बैठ गए क्या भाई मंजिल दूर नहीं”। उपरोक्त के अलावा ढ़ेर सारी कविताएं सिमरिया की कच्ची-पक्की दीवारों पर लिखी हुई है।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    दिनकर पुण्यतिथि बेगुसराय न्यूज राष्ट्रकवि सिमरिया
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Bihar News : रोमांचक हुई राज्यसभा की लड़ाई, AIMIM-RJD में हो पाएगी डील?

    March 11, 2026

    झारखंड सहित अन्य राज्यों से बिहार की सीमा में प्रवेश करने वाले बालू, पत्थर, गिट्टी, मोरम और स्टोन डस्ट से लदे वाहनों को लेना होगा ट्रांजिट पास (TP)

    March 11, 2026

    रामनवमी में डीजे प्रतिबंध पर झारखंड विधानसभा में हंगामा, भाजपा विधायक वेल में उतरे

    March 11, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Bihar News : रोमांचक हुई राज्यसभा की लड़ाई, AIMIM-RJD में हो पाएगी डील?

    IPL 2026 Schedule: आईपीएल 2026 के शेड्यूल का ऐलान,, 28 मार्च से शुरू होगा क्रिकेट का महाकुंभ

    LPG Gas Shortage : देशभर के मंदिरों में LPG गैस की किल्लत, कहीं बंद हुआ प्रसाद तो कहीं कम हुआ भोजन

    Ranchi News : झारखंड विधानसभा में ‘जय श्रीराम’ के नारे, डीजे जब्ती को लेकर भाजपा का हंगामा

    Ranchi News : साइकिल से विधानसभा पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, बोले– ‘हेल्थ इज वेल्थ’

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.