Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, 9 March 2026 || 18:40
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं, तेज प्रताप का बगावती सुर एनडीए के लिए संजीवनी?
    Headline

    महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं, तेज प्रताप का बगावती सुर एनडीए के लिए संजीवनी?

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवNovember 9, 2025No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    – तेजस्वी पर जयचंद का वार, भाजपा से नजदीकी के संकेत दे रहे तेज प्रताप

    – लालू परिवार में चुनावी गृहयुद्ध, तेजप्रताप बोले- हरा नहीं, कृष्ण का पीला गमछा चलेगा

    Patna News:  बिहार की सियासत में इन दिनों गमछे का रंग भी चुनावी मुद्दा बन गया है। कभी पिता लालू यादव की विरासत संभालने का दावा करने वाले तेज प्रताप यादव अब अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव पर ही खुला वार कर रहे हैं। गया की जनसभा में उन्होंने मंच से ऐलान किया है कि अब बिहार में हरा गमछा नहीं, कृष्णा भगवान का पीला गमछा चलेगा। तेज प्रताप ने बिना नाम लिए कहा कि हरा गमछा जयचंदों की पार्टी का प्रतीक है, जिन्होंने हमें परिवार और पार्टी से निकाला। जयचंदों ने मेरे खिलाफ साजिश रची, लेकिन अब जनता सच जान चुकी है।

    जयचंदों की पार्टी पर तंज, गुस्से में दिखे तेज

    गया की जनसभा में जब तेज प्रताप की नजर एक शख्स के गले में पड़े हरे गमछे पर पड़ी तो वे मंच से ही भड़क उठे। बोले- हमारी सभा में जयचंदों की पार्टी के कई बहरुपिए घूम रहे हैं। यह जनशक्ति जनता दल का मंच है, यहां हरा नहीं, केवल पीला गमछा चलेगा। तेज प्रताप के समर्थकों ने तुरंत ‘जय श्रीकृष्ण’ के नारे लगाने शुरू कर दिए। दरअसल, जब तेज प्रताप यादव आरजेडी में थे, तब खुद को कृष्ण और तेजस्वी को अर्जुन बताया करते थे। पर अब वही कृष्ण अपने अर्जुन पर ही राजनीतिक ब्रह्मास्त्र छोड़ चुके हैं।

    जो रोजगार देगा, पलायन रोकेगा, मैं उसके साथ

    लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप ने बिहार की राजनीति में एक और सनसनी मचा दी। उन्होंने कहा कि 14 नवम्बर को बिहार में बदलाव होगा। जो पार्टी रोजगार देगी, पलायन रोकेगी और मुद्दों की बात करेगी, मैं उसी के साथ चलूंगा। चाहे वह एनडीए ही क्यों न हो। यह बयान तब आया है जब बिहार में पहले चरण की वोटिंग के बाद एनडीए और महागठबंधन दोनों ही अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं।

    क्या भाजपा से हाथ मिलाएंगे तेज प्रताप

    प्रचार के लिए जाते समय पटना एयरपोर्ट पर तेज प्रताप यादव की मुलाकात भाजपा सांसद और अभिनेता रवि किशन से हुई थी। रवि किशन ने कहा कि तेज प्रताप मेरी तरह भोलेनाथ के भक्त हैं, उन पर महादेव की कृपा है। बस, इसी बात से सियासी गलियारों में चर्चा तेज हो गई है कि क्या तेज प्रताप अब भाजपा से नजदीकी बढ़ा रहे हैं? हालांकि आरजेडी खेमे का मानना है कि तेज प्रताप कभी भी भाजपा या आरएसएस से हाथ नहीं मिलाएंगे, पर तेज प्रताप के हालिया बयान उस दावे पर सवाल खड़े कर रहे हैं।

    तेज प्रताप ने आरजेडी में न जाने की खाई है कसम

    तेज प्रताप यादव ने कुछ सप्ताह पहले कहा था कि मैं भगवद गीता की कसम खाता हूं, मरना कबूल करूंगा लेकिन आरजेडी में कभी वापस नहीं जाऊंगा। यह बयान उनके और तेजस्वी यादव के बीच संबंधों में आए टूट को स्पष्ट करता है। कभी दोनों भाई लालू परिवार की जोड़ी कहे जाते थे, लेकिन अब राजनीति ने दोनों को दो ध्रुवों पर खड़ा कर दिया है।

    48 प्रत्याशी, अकेली लड़ाई और ‘महुआ’ में त्रिकोणीय मुकाबला

    आरजेडी से अलग होकर तेज प्रताप ने अपनी पार्टी जनशक्ति जनता दल के नाम से बिहार की सियासत में नई पारी शुरू की है। इस पार्टी ने कुल 48 उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं। तेज प्रताप की खुद की सीट महुआ विधानसभा अब त्रिकोणीय मुकाबले में फंस गई है। एक ओर आरजेडी और जेडीयू के प्रत्याशी हैं तो दूसरी तरफ तेज प्रताप अपनी अलग पहचान और पीले गमछे के प्रतीक के साथ मैदान में हैं।

    परिवार से सियासत तक

    कभी लालू यादव के दोनों बेटे साथ-साथ मंच साझा करते थे। पिता की राजनीतिक विरासत को दोनों मिलकर आगे बढ़ाने की बात करते थे। पर आज हालात उलट चुके हैं। तेजस्वी महागठबंधन के सीएम चेहरे के तौर पर प्रचार में जुटे हैं तो तेज प्रताप कृष्ण-भाव और स्वाभिमान की राजनीति के नाम पर ‘जनशक्ति जनता दल’ की गद्दी संभाले हुए हैं। अब बिहार के रण में लालू परिवार का यह घर-घमासान भी एक बड़ा चुनावी मुद्दा बन चुका है।

    लालू परिवार में गमछा बनाम गद्दी की जंग

    राजनीतिक जानकारों का कहना है कि तेज प्रताप यादव का यह ‘पीला गमछा आंदोलन’ केवल प्रतीक नहीं, बल्कि तेजस्वी से अलग पहचान बनाने की कोशिश है। उनकी रणनीति साफ है कि आरजेडी के पारंपरिक वोट बैंक में सेंध लगाना और युवाओं में अपनी ‘क्रांतिकारी कृष्ण’ वाली छवि बनाना। हालांकि अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि यह रणनीति कितनी कारगर होगी, लेकिन एक बात तय है कि बिहार की सियासत में तेज प्रताप का गमछा अब चर्चा का केंद्र बन गया है। 14 नवम्बर को जब ईवीएम खुलेगी, तब तय होगा कि बिहार में किसका गमछा चलेगा। तेजस्वी का हरा या तेज प्रताप का पीला। फिलहाल इतना तो तय है कि लालू परिवार में यह गमछा बनाम गद्दी की जंग बिहार के चुनावी रण को और भी दिलचस्प बना चुकी है।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    Bihar Election 2025 Political Controversy Gaya Public Meeting Tej Pratap Yadav News Lalu Yadav Family Feud Rebellion in RJD Tej Pratap vs Tejashwi Tej Pratap Yadav Yellow Gamchha statement आरजेडी में बगावत तेज प्रताप बनाम तेजस्वी गया जनसभा तेज प्रताप यादव न्यूज तेज प्रताप यादव पीला गमछा बयान बिहार चुनाव 2025 सियासी विवाद लालू यादव परिवार कलह
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Bihar News : बिहार-बंगाल के जिलों को मिलाकर केंद्रशासित प्रदेश बनाने की चर्चा पर सियासी घमासान

    March 8, 2026

    जदयू में शामिल हुए निशांत कुमार, बोले– पिता के मार्गदर्शन में करूंगा जनकल्याण का काम

    March 8, 2026

    Nitish Kumar: गठबंधन राजनीति के मास्टर, दो दशक तक संभाली बिहार की कमान

    March 8, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Bihar News : बिहार-बंगाल के जिलों को मिलाकर केंद्रशासित प्रदेश बनाने की चर्चा पर सियासी घमासान

    कौन हैं आकृति अग्रवाल, जिनसे सगाई कर चर्चा में आए क्रिकेटर Prithvi Shaw?

    Ranchi News : महिला दिवस पर चली महिला स्पेशल ट्रेन, महिला रेलकर्मियों ने संभालीं पूरी कमान

    Tips For Healthy Eyes : घंटों कम्प्यूटर पर काम करते हैं? आंखों को हेल्दी रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स

    Jharkhand Police अब होगी पेपरलेस, ईमेल और व्हाट्सएप से भेजे जाएंगे समन और वारंट

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.