Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, 19 May 2025 || 22:34
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»बिहार»पटना»सरकार किसानों को भूखा रखना चाहती है- तेजस्वी
    पटना

    सरकार किसानों को भूखा रखना चाहती है- तेजस्वी

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवDecember 5, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    पटना।

    कृषि कानून के विरोध  एवं किसान आंदोलन के समर्थन में शनिवार को महागठबंधन और विरोधी दल के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने गांधी मैदान के गेट पर धरना दिया। मौके पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कृषि कानून को काला कानून बताते हुए सरकार से तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की। तेजस्वी ने कहा कि देश का पेट पालने वाले किसानों की फसल की वाजिब कीमत नहीं मिल पा रही है। वही मोदी सरकार कृषि क्षेत्र को भी प्राइवेट कंपनियों को देने की साजिश रच रही है। सरकार किसानों को भूखा रखना चाहती है। तेजस्वी ने मौके पर किसान विरोधी नीति को लेकर मुख्यमंत्री को भी सहभागी बताया। उन्होंने राज्य के सभी किसानों और संगठनों से बिल के खिलाफ सड़कों पर उतरने की अपील की।

    प्रशासन ने कार्यकर्ताओं को गांधी मैदान से बाहर निकाल कर मैदान को किया सील

    महागठबंधन की ओर से कृषि कानून के खिलाफ धरने को लेकर तेजस्वी यादव के नेतृत्व में गांधी मैदान स्थित गांधी मूर्ति के समक्ष सुबह 10:00 बजे 2 घंटे के लिए सांकेतिक धरने पर बैठने का कार्यक्रम तय किया गया था।  इसे लेकर गांधी मैदान में सुबह से ही राजद के नेता और कार्यकर्ता जुटने लगे थे। इसी दौरान जिला प्रशासन ने कार्यकर्ताओं को बाहर निकालकर गांधी मैदान को सील कर दिया। प्रशासन का कहना था कि धरने की अनुमति नहीं ली गई है। इसके बाद राजद नेता और कार्यकर्ता ज्ञान भवन के पास गेट नंबर 4 के आगे ही दरी बिछाकर बैठ गए। साथ ही कृषि कानूनों तथा केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे। धरना शुरू होने के कुछ देर बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, दानापुर के दबंग विधायक रीतलाल यादव, श्याम रजक सहित कई नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता वहां पहुंचकर धरने पर बैठ गए। मौके पर काफी हंगामे के बाद तेजस्वी यादव सहित कुछ राजद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गांधी मूर्ति के पास पहुंचकर किसानों की लड़ाई लड़ने के लिए संकल्प पत्र पढ़ा।

    तेजस्वी  सहित 18 नेताओं पर प्राथमिकी दर्ज

    एसडीएम सदर के अनुसार धरना देने का कोई अनुमति प्रशासन से नहीं लिया गया था बिना अनुमति के धरने का आयोजन किए जाने को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और कांग्रेस नेता मदन मोहन झा समेत 18 प्रमुख नेताओं के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। प्राथमिकी मजिस्ट्रेट श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी राजीव दत्त वर्मा के बयान पर दर्ज की गई। दर्ज की गई प्राथमिकी में तेजस्वी यादव, विधायक आलोक मेहता, रामानंद यादव, पूर्व मंत्री श्याम रजक, रमई राम, पूर्व विधायक शक्ति सिंह, मृत्युंजय तिवारी, अनिल कुमार, रामबली यादव, सुबोध कुमार यादव, उर्मिला ठाकुर, अनीता देवी,  अनिल शर्मा, केडी यादव, चंदेश्वर सिंह, रामनरेश पांडे सहित अन्य 500 कार्यकर्ताओं को आरोपी बनाया गया है।

     

     

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    करीब 1 करोड़ के अफीम के साथ अंतर्राज्यीय तस्कर गिरोह के तीन गिरफ्तार, पकड़े गए तस्करों में एक राजद का जिलाध्यक्ष

    May 19, 2025

    बिहार में एक बार फिर सजेगा बाबा बागेश्वर का दिव्य दरबार, पंडित अनिरुद्धाचार्य भी करेंगे कथा वाचन

    May 19, 2025

    पुलिस ने शराब पार्टी करते चार वनपाल सहित पांच को किया गिरफ्तार

    May 18, 2025
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    सिर्फ घुसपैठिए नहीं, आईएएस और कांग्रेस विधायक भी बनवा रहे फर्जी दस्तावेज – बाबूलाल मरांडी

    गढवा में आकाशीय बिजली गिरने से विधायक प्रतिनिधि के पुत्र सहित तीन की मौत

    एसीबी की टीम ने तीन हजार रुपये रिश्वत लेते राजस्व उप निरीक्षक को किया गिरफ्तार

    शादी समारोह में आयी किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म,पहरेदारी करने वाले दो युवक सहित पांच गिरफ्तार

    करीब 1 करोड़ के अफीम के साथ अंतर्राज्यीय तस्कर गिरोह के तीन गिरफ्तार, पकड़े गए तस्करों में एक राजद का जिलाध्यक्ष

    © 2025 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.