Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 18 March 2026 || 05:09
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»झारखंड में प्रदेश स्तर पर युवा महोत्सव कराएगी सरकार : मंत्री सुदिव्य सोनू
    Headline

    झारखंड में प्रदेश स्तर पर युवा महोत्सव कराएगी सरकार : मंत्री सुदिव्य सोनू

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJanuary 15, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    राष्ट्रीय युवा महोत्सव में हिस्सा लेकर लौटे प्रतिभागियों को किया सम्मानित

    Ranchi News:  पर्यटन, कला, संस्कृति, खेलकूद और युवा कार्य मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने नई दिल्ली में 10 से 12 जनवरी तक आयोजित राष्ट्रीय युवा महोत्सव में हिस्सा लेकर लौटे प्रतिभागियों को बुधवार को सम्मानित किया। मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार झारखंड में भी राज्य स्तर पर युवा महोत्सव कराएगी, जहां पूरे राज्य से प्रतिभागी भाग लेंगे। युवाओं के विचार और उनकी प्रतिभा राज्य के विकास में सहायक होगी।

    मंत्री न राष्ट्रीय युवा महोत्सव में भाग लेकर लौटे प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि आपने न केवल हमारे राज्य का नाम रोशन किया है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा भी बने हैं। उन्होंने युवाओं की सराहना करते हुए कहा कि आपकी मेहनत और समर्पण ने यह साबित कर दिया है कि हमारे राज्य के युवा किसी से कम नहीं हैं। साथ ही कहा कि झारखंड के युवाओं में प्रतिभा की कमी नहीं है। वे हर क्षेत्र में परचम लहराने की क्षमता रखते हैं। बस जरूरत है उन्हें बेहतर मार्गदर्शन की। इसमें सरकार उन्हें हर संभव सहयोग प्रदान करेगी ताकि वे अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर सकें।

    मंत्री ने कहा कि ज्ञान प्राप्त करने का सबसे सरल तरीका किताबें हैं, उनसे चीजों को परखने की क्षमता आती है। आज की पीढ़ी बहुत तेज है। युवा तर्क करने की क्षमता को विकसित करें। सवाल पूछने की आदत को विकसित करें। युवाओं का जोश और ऊर्जा राज्य और देश के विकास की नींव है। साथ ही कहा कि शहर, गांव और राज्य मजबूत होगा तभी देश भी मजबूत होगा। बिना राज्य के विकास के हम देश के विकास की कल्पना नहीं कर सकते हैं।

    उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय युवा महोत्सव में स्वाति राज (दुमका) को भाषण प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ जबकि शुभांगी क्षितिजा सौरभ (गुमला) और ऋषित (जमशेदपुर) का चयन (विकास भी विरासत भी पीपीटी के माध्यम से) प्रधानमंत्री के समझ प्रजेंटेशन देने के लिए हुआ था। इस अवसर पर खेलकूद व युवाकार्य निदेशालय के अवर सचिव राजेश कुमार, झारखंड नेहरू युवा केंद्र की डायरेक्टर ललिता कुमारी, डिप्टी नोडल पदाधिकारी डॉ ओमप्रकाश पांडेय और टीम लीडर पुरुषोत्तम आदि मौजूद थे।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    National Youth Festival State Level Youth Festival sudivya kumar sonu
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Godda में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, डायन-बिसाही के शक में दंपति और बेटे की हत्या

    March 17, 2026

    होर्मुज से लौट रहा गैस टैंकर, Jamshedpur के बेटे की राह देख रहा परिवार

    March 16, 2026

    Dhanbad News : अपराधी प्रिंस खान गैंग के गुर्गों का पुलिस एनकाउंटर, दो को पैर में लगी गोली, तीसरे का टूटा पैर

    March 16, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    गर्मी में भी रोज गर्म पानी पीने से क्या Belly Fat घटेगी? एक्सपर्ट से जानें सच

    Godda में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, डायन-बिसाही के शक में दंपति और बेटे की हत्या

    कमर्शियल जहाजों को सुरक्षा दे रही Indian Navy, दुनिया के 6 समुद्री इलाकों में तैनात किए युद्धपोत

    Bihar राज्यसभा चुनाव में एनडीए का क्लीन स्वीप, 5वीं सीट पर ऐसे मारी बाजी

    होर्मुज से लौट रहा गैस टैंकर, Jamshedpur के बेटे की राह देख रहा परिवार

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.