Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 8 June 2025 || 18:03
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»Godda: में पति ने साली के साथ मिलकर की थी दूसरी पत्नी की हत्या
    Headline

    Godda: में पति ने साली के साथ मिलकर की थी दूसरी पत्नी की हत्या

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMarch 19, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Godda:  जिले के देवड़ांड थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सुण्डमारा के पास की नदी से 13 मार्च को बरामद महिला का सिर कटा शव  मामले का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। महिला की हत्या उसके पति ने पहली पत्नी की बहन के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने दोनों महिला अभियुक्तों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त ब्लेड एवं कुदाल के साथ अन्य सामग्री बरामद किया है। दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। हालांकि, मुख्य आरोपित फरार है।

    पुलिस ने रविवार को प्रेसवार्ता में बताया कि 13 मार्च को गोड्डा पुलिस ने सुण्डमारा उत्तर टोला में नदी के पास एक महिला का सिर और हाथ कटा धड़ बरामद किया। स्वान दस्ते की मदद से कुछ दूरी पर एक हाथ और सिर बरामद किया। गांव के चौकीदार दरोती सोरेन के बयान के आधार पर देवडांड थाना में मामला दर्ज किया गया। महिला ओडिसा की रहने वाली थी।

    कांड के उद्भेन एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए गोड्डा एसपी ने एसडीपीओ के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया। गठित टीम ने घटनास्थल से उठाए साक्ष्यों, वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार कुछ व्यक्तियों को पूछताछ के लिए थाने लाया। पूछताछ के दौरान एक महिला ने स्वीकार किया कि उसके पति ने महिला की हत्या की है।

    महिला ने बताया कि उसके पति का नाम संजय राय है। वह बांका जिले के सुमुखिया मोड़ का रहने वाला है। उसके पति ने चार साल सिकंदराबाद में उड़ीसा की रहने वाली देविका के साथ प्रेम विवाह कर लिया। पति घर आया था तो दोनों की शादी की जानकारी हुई। दोनों के बीच विवाद होने लगा। इसके बाद उसने पति के साथ मिलकर देविका की हत्या करने की योजना बनाई। यह बात उसने सुण्डमारा में रहने वाली बहन को भी बताई और योजना में शामिल किया।

    महिला ने बताया कि 12 मार्च की रात उसके पति ने दबिया से देविका का गला काट कर अलग कर दिया। उसके बाद दाहिने हाथ को काटकर धड़ से अलग कर दिया। देविका के हाथ पर गुदे गोदना का पहचान हटाने के उद्देश्य से ब्लेड से काटकर अलग किया। चेहरे को भी क्षतिग्रस्त किया। इसके बाद धड़ को वहीं जमीन में खोदकर गाड़ दिया। हाथ व सिर को एक पॉलीथिन में रखकर वहां से कुछ दूरी पर गाड़ दिया।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    गोड्‌डा न्यूज दूसरी पत्नी पति साली हत्या
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    फिर निशाने पर वंदे भारत! भागलपुर-दुमका रेलखंड पर ट्रेन पर पथराव, कोच का शीशा टूटा

    June 8, 2025

    बड़ौदा घाट में नहाने के दौरान आरवीएस इंजीनियरिंग कॉलेज के दो छात्र डूबे, शव बरामद

    June 8, 2025

    रांची में अवैध हथियार खरीद-बिक्री करते दो युवक गिरफ्तार,दो पिस्टल, एक देशी कट्टा, चार जिंदा कारतूस  बरामद

    June 7, 2025
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    कोडरमा जिले को मिला पहला वाटर पार्क, आज से आम जनता के लिए खुला, अब कोडरमा में भी वाटर पार्क की मस्ती, नहीं जाना होगा दूर

    लातेहार में बारातियों से भरी गाड़ी पलटी, दो की मौत, 18 घायल

    वाटर पार्क के वेव पुल में डूबने से छह साल की बच्ची की मौत, वाटर पार्क बना मातम का मंजर 

    तकनीकी खराबी के कारण कोडरमा जिले का द ग्रैंड मस्ती वाटर पार्क फ़िलहाल के लिए बंद ,प्रबंधन ने कहा पार्क को पुनः चालू कर दिया जाएगा

    डीजे गाड़ी ने बाराती वाहन में मारी टक्कर, चार बारातियों क दर्दनाक मौत

    © 2025 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.