छपरा।
खैरा थाना क्षेत्र के बड़ी नहर के पास एक नौंवी कक्षा की नाबालिग छात्रा के साथ गांव के ही युवको ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया और जान से मारने की भी धमकी दे डाली। इससे भयभीत छात्रा ने घटना की जानकारी किसी को नहीं दी। पर दुष्कर्मियों द्वारा इस संबंध में वीडियो वायरल करने से यह मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, शेष दो की तलाश में जुटी है। फरार दोनो दुष्कर्मियों के रिश्तेदारो को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
जानकारी अनुसार छात्रा 28 मार्च को दोपहर में खैरा बाजार से घर लौट रही थी। नहर के पास पहले से मौजूद तीनो दुष्कर्मी उसे पकड़कर जबरन गेंहू के खेत में ले गए और बारी बारी से दुष्कर्म किया। वीडियो भी बनाया। इसके बाद दुष्कर्मियों ने घटना की जानकारी किसी को देने पर छात्रा को हत्या करने की धमकी दी। इससे भयभीत छात्रा ने घटना की जानकारी किसी को नहीं दी। पर वीडियो वायरल होने पर पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। एसपी संतोष कुमार ने बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। शेष दो फिलहाल फरार है।

