Jamshedpur News:- पूर्वी सिंहभूम के साकची थाना क्षेत्र में एक शर्मनाक और अमानवीय घटना सामने आई है। 16 अक्टूबर की शाम सना कॉम्पलेक्स स्थित कैलाश होटल में चार युवकों ने दो नाबालिग लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िताएं पड़ोस की रहने वाली हैं और एक परिचित के बहकावे में आकर होटलहोटल पहुंच गई थीं, जहां उनके साथ यह जघन्य अपराध हुआ।
वारदात की सूचना मिलते ही साकची पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और सभी चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों की पहचान इस प्रकार की गई है:
कैलाश मिश्रा – सोनारी थाना क्षेत्र, बिहार ग्रिन
करण कुमार राणा – चतरा ईटखोरी
रौनक कुमार दास उर्फ श्रेयश – कदमा शास्त्री नगर ब्लॉक नंबर-4
तरुण शर्मा उर्फ गोलू – सोनारी, सीपी क्लब के पास
पुलिस ने पीड़िताओं का मेडिकल परीक्षण कराया और उनके बयान अदालत में दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आरोपितों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। जांच के दौरान पुलिस अन्य सहयोगियों की भूमिका का पता लगाने में भी जुटी हुई है।
स्थानीय लोगों ने घटना पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया है और दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि जांच पूरी पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ की जा रही है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

