WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
आरा।
सहरसा जेल से भागलपुर सेंट्रल जेल भेजे जाने के विरोध में पूर्व सांसद आनंद मोहन ने अन्न का त्याग कर दिया है। आनंद मोहन की वेटी सुरभी आनंद ने सोशल मीडिया पर कथित ज्यादातियो के खिलाफ लोगो का खड़े होने की अपील करते हुए कहा कि उनके पापा आनंद मोहन 264 घंटे से अनशन पर है। इसके कारण भागलपुर सेंट्रल जेल में उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। इधर आनंद मोहन की पत्नी पूर्व सांसद लवली आनंद ने राज्य सरकार पर हमला किया है। उन्होंने कहा कि रातो रात उन्हें सहरसा जेल से भागलपुर सेंट्रल जेल भेजा गया है। उन्होंने नीतिश कुमार पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाते हुए कहा कि नियमो को ताक पर रख कर आनंद मोहन को शिफ्ट किया गया है। उल्लेखनीय हो की आनंद मोहन हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now