Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 12 March 2026 || 06:34
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»Ranchi: पूर्व डीसी और समाज कल्याण विभाग के निदेशक छवि रंजन को सेना की जमीन घोटाले में ईडी ने किया गिरफ्तार
    Headline

    Ranchi: पूर्व डीसी और समाज कल्याण विभाग के निदेशक छवि रंजन को सेना की जमीन घोटाले में ईडी ने किया गिरफ्तार

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMay 4, 2023Updated:May 4, 2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Ranchi: रांची के पूर्व डीसी और समाज कल्याण विभाग के निदेशक छवि रंजन को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। करीब 10 घंटे पूछताछ की बाद आईएएस छवि रंजन को ईडी ने गिरफ्तार किया है। राॅंची में सेना की जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के केस में ईडी ने छवि रंजन को दूसरी बार पूछताछ के लिए बुलाया था, जिसके बाद देर शाम छवि रंजन को गिरफ्तार कर लिया गया है।ईडी मुख्यालय में छवि रंजन के वकील पुरी टीम के साथ पहुंचे है।पूछताछ में करीब एक दर्जन जमीन के बारे में जानकारी लेने का ईडी ने प्रयास किया। कई जमीन दलालों के और छवि रंजन के बैंक अकाउंट से ट्रांजैक्शन होने के सबूत मिले हैं। हालांकि छवि रंजन ने ईडी को बताया कि रजिस्ट्री का सारा दारोमदार सब रजिस्टार पर छोड़ दिए थे।

    पूर्व के दो समन पर जब आईएएस अधिकारी छविरंजन पूछताछ के लिए ईडी कार्यालय नहीं पहुंचे तो ईडी ने तीसरा समन भेजकर 24 अप्रैल को रांची स्थित जोनल कार्यालय में बुलाया था। इस दौरान करीब 10 घंटे के पूछताछ में आईएएस छवि रंजन अधिकतर सवालों के जवाब ठीक से नहीं दे पाए, कई सवालों पर चुप्पी साध ली। छवि रंजन से ईडी ने उनके और आश्रितों से जुड़ी सारी संपत्ति के रिकॉड भी मांगा था।

    छवि रंजन को भूमि घोटाले में गिरफ्तार लोगों को सामने बैठाकर भी पूछताछ की गई थी। पूछताछ में बताया था कि जमीन के मूल दस्तावेज में छेड़छाड़ की गई है। रांची के तत्कालीन डीसी छवि रंजन के निर्देश पर उनलोगों ने गलत दस्तावेज बनाए। इसके लिए पैसे भी मिले थे। प्रशासन की ओर से जमीन पर कब्जा दिलाने में भी सहयोग किया जाता था। छवि रंजन के विरुद्ध ईडी को गिरफ्तारी के लिए पर्याप्त साक्ष्य भी मिले थे।

    इस दौरान उनसे सबसे पहले सेना के कब्जेवाली जमीन की खरीद-बिक्री में उनकी भूमिका से संबंधित सवाल पूछा गया था। इसके बाद उनके खिलाफ बड़गाईं के अंचल अधिकारी मनोज कुमार द्वारा लगाये गये आरोपों के बारे में पूछा गया। सीओ मनोज कुमार ने पूछताछ में ईडी को बताया था कि उसे प्रदीप बागची द्वारा अंचल कार्यालय में जमा किये गये दस्तावेज पर संदेह था। लेकिन छवि रंजन की ओर से भारी दबाव व दंडित करने की धमकी देने के बाद प्रदीप बागची के पक्ष में रिपोर्ट भेजी गयी थी। इसके बाद जमीन की रजिस्ट्री हुई थी।

    उल्लेखनीय है कि ईडी ने 13 अप्रैल को सेना के जमीन घोटाले मामले में रांची के पूर्व ईडी छवि रंजन सहित बंगाल, झारखंड और बिहार सहित 22 ठिकानों पर छापेमारी की थी। छापेमारी के दौरान ईडी ने सात लोगों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार लोगों में कारोबारी प्रदीप बागची, सीआई भानु प्रताप, अफसर अली, इम्तियाज खान, तल्हा खान, फैयाज खान और मोहम्मद सद्दाम शामिल हैं। सभी को ईडी ने रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी। इस छापेमारी में ईडी के हाथ कई जमीन से जुड़े कागजात हाथ लगे थे।

    छवि रंजन की गिरफ्तारी के बाद बाबूलाल मरांडी ने ट्वीट कर सरकार पर बोला हमला

    बाबूलाल  मरांडी ने कहा कि ज़मीन घोटालेबाज़ राँची के पूर्व डीसी छवि रंजन को #ED द्वारा गिरफ़्तार करने की खबर से यह उजागर हुआ है कि हेमंत राज में कैसे कागजातों की हेराफेरी कर ज़मीन लूट के लिये सत्ता के साये में एक गिरोह का नेटवर्क काम करता था।

    मेरा दावा है कि इतने बड़े पैमाने हुए घोटाले में छवि रंजन अकेले नहीं हैं। इनके गोरखधंधे में दलाल, बिचौलियों और सत्ता से जुड़े लोगों के साथ ही पुलिस और प्रशासन के कई छोटे-बड़े लोग शामिल हैं जो दिन के उजाले ही नहीं रात के अंधेरे में भी ज़मीन लूटने का धंधा करवा कर लूट के माल में हिस्सा लेते थे।

    कोडरमा में पेड़ कटाई को लेकर चर्चा में आए थे छवि रंजन 

    भाजपा की रघुवर दास सरकार में कोडरमा उपायुक्त रहते छवि  रंजन मरकच्चो जिला परिषद के डाक बंगला से बेशकीमती पेड़ों की कटाई के मामले में चर्चा में आए थें। विधानसभा में मामला उठने के बाद सरकार की ओर से कराई गई जांच में मामला सही पाया गया था। जिसके बाद इनका तबादला कर दिया गया था। यह मामला अभी एसीबी में चल रहा है।

     

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    आईएएस छवि रंजन ईडी गिरफ्तार रांची न्यूज सेनी जमीन घोटाला
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Ranchi News : झारखंड विधानसभा में ‘जय श्रीराम’ के नारे, डीजे जब्ती को लेकर भाजपा का हंगामा

    March 11, 2026

    Ranchi News : साइकिल से विधानसभा पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, बोले– ‘हेल्थ इज वेल्थ’

    March 11, 2026

    झारखंड सहित अन्य राज्यों से बिहार की सीमा में प्रवेश करने वाले बालू, पत्थर, गिट्टी, मोरम और स्टोन डस्ट से लदे वाहनों को लेना होगा ट्रांजिट पास (TP)

    March 11, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Bihar News : रोमांचक हुई राज्यसभा की लड़ाई, AIMIM-RJD में हो पाएगी डील?

    IPL 2026 Schedule: आईपीएल 2026 के शेड्यूल का ऐलान,, 28 मार्च से शुरू होगा क्रिकेट का महाकुंभ

    LPG Gas Shortage : देशभर के मंदिरों में LPG गैस की किल्लत, कहीं बंद हुआ प्रसाद तो कहीं कम हुआ भोजन

    Ranchi News : झारखंड विधानसभा में ‘जय श्रीराम’ के नारे, डीजे जब्ती को लेकर भाजपा का हंगामा

    Ranchi News : साइकिल से विधानसभा पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, बोले– ‘हेल्थ इज वेल्थ’

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.