WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
बक्सर ।
जिले के दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के आशापडरी शाखा में हुए करीब 1.25 करोड़ के गबन के मामले में मुख्य आरोपी पूर्व शाखा प्रबंधक रविशंकर कुमार को पटना से शनिवार की रात को गिरफ्तार किया है। रविशंकर की गिरफ्तारी एसटीएफ़ ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर की है। गौरतलब हो की बैंक में हुए गबन को लेकर क्षेत्रीय पदाधिकारी विकास कुमार भगत ने शुक्रवार को सेमरी थाने में पूर्व शाखा प्रबंधक रविशंकर कुमार समेत चार नामजद लोगो के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। प्राथमिकी में कुछ अज्ञात लोगो का भी नाम है।गिरफ्तार किए पूर्व शाखा प्रबंधक रविशंकर मूलत: पटना के गोपालपुर का रहनेवाला है। वह वर्तमान में बोरिंग कैनाल रोड स्थित हिमगिरी अपार्टमेन्ट में रहता है ।
बक्सर एसपी नीरज सिंह ने गिरफ्तारी कि पुष्टि करते हुए कहा की गिरफ्तार बैंक मनेजर को बक्सर लाया जा रहा है।एसपी ने कहा कि गिरफ्तारी के बाद पूछताछ के दौरान रविशंकर ने कई अहम जानकारी दी है।जिसके आधार पर पुलिस टीम कारवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस अन्य अभियुक्तों कि गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now