Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 14 March 2026 || 20:01
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»संतान की दीर्घायु के लिए माताएं करेंगी निर्जला उपवास, 14 सितंबर को जितिया व्रत,जानें तिथि, महत्व और पूजन विधि
    Headline

    संतान की दीर्घायु के लिए माताएं करेंगी निर्जला उपवास, 14 सितंबर को जितिया व्रत,जानें तिथि, महत्व और पूजन विधि

    today post liveBy today post liveSeptember 11, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Ranchi News:-  आश्विन कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर मनाया जाने वाला जितिया व्रत इस बार 14 सितंबर को मनाया जाएगा। यह व्रत माताओं द्वारा अपनी संतान की लंबी उम्र, उत्तम स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की कामना के लिए किया जाता है। आचार्य मनोज पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि ऋषिकेश पंचांग के अनुसार अष्टमी तिथि 14 सितंबर को सुबह 8:41 बजे से शुरू होकर 15 सितंबर सुबह 6:27 बजे तक रहेगी। अतः व्रत का पारण 15 सितंबर को सुबह 6:27 बजे के बाद किया जाएगा। यह व्रत तीन दिनों का होता है—13 सितंबर को नहाय-खाय, 14 सितंबर को निर्जला उपवास और 15 सितंबर को पारण।

    उन्होंने स्पष्ट किया कि जितिया व्रत एक प्रदोष कालिक चंद्र व्यापनी व्रत है। इसका निर्णय केवल सूर्योदय से नहीं, बल्कि चंद्रमा की गति और प्रदोष काल को ध्यान में रखकर किया जाता है। इस बार अष्टमी पूरे दिन और प्रदोष काल में शुद्ध रूप से होने के कारण व्रत 14 सितंबर को ही होगा।

    व्रत की विशेषता यह है कि इसमें माताएं पूरे दिन निर्जला उपवास करती हैं। सप्तमी तिथि को सुबह स्नान कर सूर्यदेव को अर्घ्य देने के बाद शुद्ध भोजन ग्रहण किया जाता है। इसके बाद अष्टमी तिथि को महिलाएं बिना अन्न-जल ग्रहण किए उपवास करती हैं और शाम को भगवान की पूजा-अर्चना करती हैं। नवमी तिथि को व्रत का पारण होता है।

    धार्मिक मान्यता है कि इस व्रत में चील और सियार की कथा सुनने का विशेष महत्व है। यह व्रत अत्यंत कठिन माना जाता है, लेकिन माताएं इसे अपनी संतान की सुरक्षा और सुखमय जीवन के लिए पूरे श्रद्धा-विश्वास के साथ करती हैं।

    आचार्य पांडेय के अनुसार हर मां की यही कामना होती है कि उसका पुत्र राजा के समान दीर्घायु और स्वस्थ रहे। इसीलिए यह व्रत जीवित्पुत्रिका व्रत या जितवाहन नाम से प्रचलित है।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    जितिया व्रत 2025 जितिया व्रत तिथि पूजा विधि जीवित्पुत्रिका व्रत महत्व झारखंड जितिया पर्व निर्जला उपवास संतान सुख
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    लातेहार में 10 लाख के इनामी माओवादी जोनल कमांडर मृत्युंजय भुईयां उर्फ फ्रेश भुईयां समेत दो गिरफ्तार, AK-47 और नकदी बरामद

    March 14, 2026

    सदन के बाहर गूंजे “हेमंत सरकार हाय-हाय” के नारे, भाजपा विधायकों ने वादाखिलाफी का लगाया आरोप

    March 13, 2026

    Smart Policing Jharkhand : सीएम सोरेन ने 12 नए थाना भवनों का किया शिलान्यास, पुलिस विभाग को सौंपी सैकड़ों गाड़ियां

    March 13, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    लातेहार में 10 लाख के इनामी माओवादी जोनल कमांडर मृत्युंजय भुईयां उर्फ फ्रेश भुईयां समेत दो गिरफ्तार, AK-47 और नकदी बरामद

    Gas Cylinder Shortage India : रोजाना 75 लाख बुकिंग… गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर केंद्र सरकार सख्त

    सदन के बाहर गूंजे “हेमंत सरकार हाय-हाय” के नारे, भाजपा विधायकों ने वादाखिलाफी का लगाया आरोप

    Smart Policing Jharkhand : सीएम सोरेन ने 12 नए थाना भवनों का किया शिलान्यास, पुलिस विभाग को सौंपी सैकड़ों गाड़ियां

    IDFC First Bank Scam: फर्जी कंपनियों के जरिए सरकारी धन की हेराफेरी, 100+ बैंक खाते फ्रीज, 11 आरोपी गिरफ्तार

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.