Chaibasa News :- पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में बंदना पर्व की रात एक शर्मनाक घटना सामने आई है। झूमर नृत्य देखकर घर लौट रही 12 वर्षीय बच्ची के साथ पांच युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपित फरार है। पीड़िता की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे जमशेदपुर एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के गुमुरिया गांव की है। शनिवार तड़के करीब चार बजे छठी कक्षा की छात्रा अपने चचेरे भाई के साथ झूमर कार्यक्रम देखकर लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में पांच युवकों ने उसके भाई को धमकाकर भगा दिया और बच्ची को जबरन जंगल की ओर ले जाकर दुष्कर्म किया। घटना के बाद बदहवास हालत में बच्ची किसी तरह घर पहुंची और अपनी मां को पूरी घटना बताई। खून से लथपथ हालत में परिजनों ने उसे तत्काल चाईबासा सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने उसे गंभीर स्थिति में एमजीएम जमशेदपुर रेफर कर दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही गांव के मानकी दीपक लागुरी ने साहस दिखाते हुए एक आरोपित को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर जगन्नाथपुर थाना प्रभारी अविनाश हेंब्रम और एसडीपीओ राफेल मुर्मू पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और छापेमारी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवकों की पहचान मुंडूई गांव के देशराज सरदार (28), छोटराय सरदार (30), मनोज सरदार (32) और कंदरकोड़ा गांव निवासी रवि सरदार (32) के रूप में हुई है। एक अन्य आरोपित अब भी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
रविवार को एसडीपीओ राफेल मुर्मू ने बताया कि सभी आरोपितों के खिलाफ पोक्सो एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि फरार आरोपित को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा और सभी दोषियों को सख्त सजा दिलाई जाएगी।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now

